May 5, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

गुरु का राशि परिवर्तन किस जातक के लिए होगा लाभदायक, जानिए दैनिक राशिफल

0

मेष राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: मेष राशि वालों आज आप चुस्ती-फुर्ती के साथ अपने कार्यों को बहुत ही आसानी से पूरा कर पाएंगे, भाग्य का भी आपको इसमें अच्छा साथ मिलेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा और परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी की मदद से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- नारायण कवच का पाठ कीजिए, पितरों के निमित्त किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

वृषभ राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: वृषभ राशि वालों आज कामकाज के दौरान कोई नई जानकारी मिलेगी, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे और मेहनत का फल भी मिलेगा। अपने खर्चों को नियंत्रित करके रखेंगे तो आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

आज आप अपने बलबूते पर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी डील आपके पक्ष में फाइनल हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग आज अपने काम को लेकर अधिक संजीदा नजर आएंगे और इससे आपको आने वाले समय में फायदा भी अच्छा मिलेगा।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें और घी का दीप जलाएं।

मिथुन राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: मिथुन राशि वालों आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। माता पिता का पूरा साथ मिलेगा और उनकी मदद से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। आपके अंदर बोलने की जो कला है, कामयाबी के लिए वह काफी मददगार सिद्ध होगी। मित्रों के साथ कहीं जाने की योजना बनेगी लेकिन किसी कारणवश स्थगित भी हो सकती है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- केले के वृक्ष की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। मित्र एवं प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और जरूरी कार्य के लिए मदद भी मांग सकते हैं। नई व्यापारिक योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अगर सूझबूझ के साथ काम करेंगे तो-मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: सिंह राशि वालों आज बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। वाणी की मधुरता से मित्रों और संबंधियों से संबंधों में मधुरता आएगी। घर में कोई कार्यक्रम हो सकता है। किसी पुराने मित्र या परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कन्या राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा। घर में गेस्ट के आने के कारण घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा और घरेलू कार्यों में भागदौड़ी लगी रहेगी। गुरूजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए मन में आदर-सत्कार की भावना रहेगी। अपनी वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र को सहकर्मियों की वजह से कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

तुला राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: तुला राशि वालों आज आप शत्रुओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। छात्र अगर मेहनत करें तो सफलता मिलेगी। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां कमजोर हो सकती हैं। आज धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 11th February

Horoscope 11th February: वृश्चिक राशि वालों कामकाज में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नए मित्र की सहायता से अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे। निवेश के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिती अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च वाले काम भी आ जाएंगे। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

धनु राशि

Horoscope 11th February

धनु राशि वालों दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद किसी विवाद की आशंका बन रही है। साझेदारी में किए गए काम में से अच्छा लाभ होगा लेकिन अपने मतभेदों को दूर रखें। आपकी सकारात्मक सोच कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाएगी। व्यापारी वर्ग आज कड़ी मेहनत करेंगे तो विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- गणेश जी की पूजा-आराधना करें।

मकर राशि

Horoscope 11th February

मकर राशि वालों आपके अच्छे लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके नए मित्रता बनेंगे, जो उज्जवल भविष्य में सहायक होंगे। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारी आज आपके कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- केले के वृक्ष की पूजा करें और भगवान विष्णु का ध्यान करें।

कुंभ राशि

Horoscope 11th February

कुंभ राशि वालों आज आपका व्यवहार सौम्य रहेगा और व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी की सहायता के लिए आगे रहेंगे। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

Horoscope 11th February

मीन राशि वालों की आज दिन की शुरुआत अच्छी ख़बर से होने वाली है। अपनों से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में आगे रहेंगे। कामकाज में मन लगेगा, जिससे अच्छा धन लाभ होगा। कारोबारियों को फिलहाल बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। आज घर के लिए कुछ नई खरीदारी करेंगे।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

 

यह भी पढ़े:- जानिए 10 फरवरी शुक्रवार का दैनिक राशिफल और बनाइए अपने भाग्य को सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *