April 28, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 24 मार्च तृतीय नवरात्रि के दिन आपके साथ क्या होने वाला है खास, दैनिक राशिफल

0
Horoscope 24th March

मेष राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : आज मेष राशि वालों का दिन मंगलमय होगा। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें। इस समय किसी तरह की मानहानि से भी सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : वृषभ राशि वालों के जो भी कार्य लंबे समय से रुके हुए थे वह आज पूर्ण हो सकते हैं। अपने क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर नजर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ पुरानी पड़ी योजनाओं को फिर से शुरू करने का सही समय है। परिवार के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।

भाग्य:- 88 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

मिथुन राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : मिथुन राशि वालो आज आपको अपने बच्चों की पढ़ाई या करियर में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी भी तरह की बुरी आदत या नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। रुपये के लेन-देन से जुड़े मामले को भी सोच-समझकर सुलझाया जाएगा।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : कर्क राशि वाले अपने अच्छे स्वभाव से किसी भी परेशानी का समाधान खोजने में सफल होंगे। इस समय कहीं पर भी बिना सोचे धन का निवेश करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। काम धंधे को बढ़ाने की योजना पर भी बातचीत शुरू हो सकती है। पारिवारिक सुख और शांति रहेगी।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

सिंह राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : सिंह राशि वालों के घर में किसी करीबी के आने से आज खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न हो सकती है, लेकिन समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। मशीन या तकनीकी कार्यों से जुड़े व्यापार में भी सफलता मिलेगी।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : कन्या राशि वाले स्वभाव से बहुत साधारण होते हैं। छात्रों को सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें। व्यापार में कोई सफलता मिलने के बाद आगे का सोचकर ही कोई फैसला लें। परिवार में एक-दूसरे के साथ उचित सामंजस्य बनाए रखने से मानसिक शांति रहेगी।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

तुला राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : तुला राशि वाले आज कोई संपत्ति या वहां खरीद सकते है। जिससे मन उदास रह सकता है। बिना सोचे समझे कोई भी नया काम शुरू न करें। व्यापार में आपको अपनी मेहनत और प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 24th March

Horoscope 24th March : वृश्चिक राशि वालों को आज कोई ऐसी खबर मिलेगी जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। युवाओं को अपने करियर प्रतियोगिता में सफल होने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। काम से जुड़े मामलों में कुछ बदलाव होंगे जो सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

भाग्य:- 81 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

धनु राशि

Horoscope 24th March

धनु राशि वाले छात्रों और युवाओं को आज अपने लक्ष्यों को हासिल करने से बहुत खुशी प्राप्त होगी। कुछ आर्थिक बाधाएं भी आ सकती हैं, इसलिए कुछ भी करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यापार क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें अपना उचित ख्याल रखना चाहिए।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि

Horoscope 24th March

मकर राशि वालों को क्रोधित होने के बजाय शांत व्यवहार से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें। उधार लिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए समय ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

भाग्य:- 75

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि

Horoscope 24th March

कुंभ राशि के व्यक्ति कुछ स्वाभिमानी होते है। इसलिए अपने अभ्यास में लचीलापन बनाए रखें। विपरीत परिस्थितियों से विचलित होने की बजाय उनका समाधान निकालने का प्रयास करें। आपको करियर और आजीविका में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्‍य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि

Horoscope 24th March

मीन राशि वालों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत सोच आपको आज आगे बढ़ने में मदद करेगी। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार हो सकता है। इसलिए गलत खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का नया निवेश न करें। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल हो सकता है।

भाग्य:- 72

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

 

यह भी पढ़े:- जानिए 23 मार्च द्वितीय नवरात्रि के दिन आपके साथ क्या होने वाला है खास, दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *