May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Jitan Ram Manjhi: नितीश कभी भी पलटी मार सकते हैं, ललन बाबू की हालात आरसीपी सिंह जैसी

0
jitan-ram-manjhi

jitan-ram-manjhi

 

Jitan Ram Manjhi:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने आज शनिवार (30 दिसंबर) को एक बातचीत के दौरान कहा है कि ‘‘नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर पलटी मार सकते हैं।” साथ ही कहा कि ”ललन सिंह (Lalan Singh) नीतीश कुमार पर दबाव डाल रहे थे कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनाया जाए।”

जीतन राम मांझी ललन सिंह को लेकर बोले कि इसकी पटकथा 2-3 महीना पहले लिखी जा चुकी थी। एक पक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव डाल रहा था कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। ललन सिंह (Lalan Singh) और विजेंद्र यादव यह दोनों इस बात के समर्थ में थे कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

जीतन राम मांझी ने जेडीयू के तीन नेताओं विजय चौधरी, अशोक चौधरी और संजय झा का नाम भी लिया और कहा कि ”ये तीनों ऐसे हैं जो कहीं न कहीं एनडीए से तालमेल की बात करते रहे हैं।” मांझी ने कहा कि ललन सिंह ने लिफाफा पहले ही दे दिया था इस्तीफा का, लेकिन पार्टी में विद्रोह ना हो इसलिए बैठक में यह सब बातें साफ हुईं।”

सब राजनीति का खेल

Also Read: 2024 लोकसभा चुनाव के पहले ही आपस में भिड़े I. N. D. I. A गठबंधन के नेता, सीट शेयरिंग पर बड़ा बवाल

मांझी ने आगे कहा कि ”आज जो दृश्य है इसमें ललन सिंह 11-12 विधायकों की जमात लेकर कर गए थे। हम इतना जरूर कह सकते हैं अभी आरजेडी का अपर हैंड है क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष उनके हैं। मेरी समझ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर कभी भी पलटी मार सकते हैं। राजनीति संभावनाओं का खेल होता है और कुछ भी हो सकता है।”

नीतीश कुमार का विरोध नहीं करेंगे

मांझी यह भी बोले “अगर बीजेपी के लोग तय करते हैं कि नीतीश कुमार एनडीए में हमारे साथ रहेंगे तो हम नीतीश कुमार का विरोध नहीं करेंगे। राजनीति में सब कुछ संभव है। राजनीति, वार और लव में सब चलता है। ललन बाबू अगर दिखावे के लिए रहेंगे तो जेडीयू में रहेंगे नहीं तो उनकी हालत भी आरसीपी सिंह जैसी होगी। जैसे आरसीपी सिंह बाहर हुए थे वैसे ललन सिंह भी बाहर हो जाएंगे।”

 

Also Read: Bihar की राजनीति में उथल-पुथल, Nitish Kumar बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *