May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

IPL 2024: अंपायर से बहस विराट को पड़ी भारी, लगा जुर्माना और मांगी माफी

0
KKR vs RCB IPl 2024

KKR vs RCB IPl 2024

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 36वें मैच में KKR के खिलाफ RCB के लिए बैटिंग कर रहे विराट कोहली अपने विकेट को लेकर इस हद तक नाराज दिखे की जाके अंपायर से भीड़ गए। विराट कोहली काफी अच्छा खेल रहे थे। उसके बाद वह कोहली हर्षित राणा की गेंद पर विराट कॉट एंड बोल्ड हुए थे। वहीं विराट का मानना था कि वह गेंद नो बॉल थी। उन्हें गलत आउट दिया गया था। उसके बाद विराट अंपायर से बहस करने में लग गए लेकिन अंपायर उनकी एक न सुनी और उन्हें आउट दे दिया। इस कारण विराट पर जुर्माना लगा है।

विराट बोले नो बॉल

आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के Article 2.8 के मद्देनज कोहली को लेवल 1 का दोषी पाया गया है। विराट अपने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी भी स्वीकार कर है। बता दें कि आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के तौर पर मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। दरअसल मैच के दौरान विराट कोहली तेज गेंदबाज हर्षित राणा के खिलाफ फुलटॉस गेंद पर आउट हुए थे। हर्षित राणा की वह गेंद काफी ऊंची जाती हुई दिख दी थी। वीडियो रिप्ले में दिखा की गेंद उनके कमर के ऊपर है। ऐसे में विराट कोहली का मानना था कि वह गेंद नो बॉल है, लेकिन थर्ड अंपायर के मुताबिक वह आउट थे।

KKR vs RCB

Also Read: Russia vs Pakistan: पाकिस्तान ने फिर कर दी इतनी बड़ी गलती, भड़के रूस ने दे डाली धमकी

क्यों दिया थर्ड अंपायर ने आउट?

गौरतलब है कि विराट कोहली हर्षित राणा की गेंद पर अपनी क्रीज से आगे निकलकर खेल रहे थे। जब उन्होंने गेंद को खेला तो वह अपने पंज पर खड़े थे। ऐसे में गेंद बेशक उनके कमर के ऊपर जाती हुई दिख रही थी, लेकिन उसका एंगल नीचे की ओर जा रहा था। क्रिकेट के नियम के को देखा जाए तो अगर कोई बल्लेबाज अपनी क्रीज से बाहर निकल कर बैटिंग करता है तो ऐसी स्थिति में कमर से ऊपर जाती हुई गेंद को नो बॉल नहीं दिया जाता है। यही कारण है कि विराट कोहली को आउट किया गया।

1 रन से KKR ने मारी बाजी

वहीं इस मैच को एक रन से केकेआर ने जीता था। KKR और RCB के बीच यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया था। मैच में KKR की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का बनाए थे। इसके बाद RCB सिर्फ 221 रन ही बना पाई। फिर KKR की टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को महज 1 से जीत लिया।

KKR

Also Read: Delhi CM: अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत,15 मई को अगली सुनवाई, इन्सुलिन की मांग पर कोर्ट का फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *