Nuh violence: नूंह हिंसा के दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली

Nuh Violence : नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस को बहुत कामयाबी मिली है ,अब वहां हिंसा कम होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है की नूंह हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। इस दौरान एक आरोपी को गोली लगी है। जिसके कारण वह घायल हो गया है , लेकिन अब घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। चलिए,आपको बताते है आखिर क्या है आगे की कहानी।
दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर
नूंह हिंसा के दो आरोपियों के साथ पुलिस की हाथापाई की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, हाथापाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गयी है लेकिन अच्छी बात यह है कि पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती है। इस हिंसा के बाद पुलिस काफी सतर्क और जागरूक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सैकुल निवासी गवारका के साथ गिरफ्तार किया है। हाथापाई में सैकुल के पैर में गोली लगी गयी है। पुलिस की टीम ने आरोपी सैफुल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। टीम ने आरोपियों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।
216 आरोपी हुए गिरफ्तार
हिंसा के बाद से अब तक 216 आरोपी गिरफ्तार हो गए है। 6 अगस्त को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 104 एफआईआर दर्ज की। 216 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और 88 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें से 10 लोगों को सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम जिले में हिंसा के बारे में 27 एफआईआर दर्ज की गई है और 38 लोग को गिरफ्तार किया। जिसमे से 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। खबरों से पता चला है कि भड़काऊ पोस्ट के 2300 वीडियो की जांच की जा रही है।
प्रशासन की कार्रवाई
नूंह में हिंसा के बाद रोहिंग्याओं की गैर क़ानूनी बस्तियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है और 250 से ज्यादा झुग्गियों को तोड़ दिया गया है। रोहिंग्याओं के हिंसा में शामिल होने की जानकारी सामने चुकी है। आपको हम बता दे कि 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकाली गयी थी। नूंह के नलहेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा फिरोजपुर झिरका होते हुए पुन्हाना उपमंडल के सिंगार गांव के शिव मंदिर में समाप्त होना था। लेकिन अफ़सोस उससे पहले ही यात्रा के दौरान हिंसा भड़काव जारी हो चुका था।
यह भी पढ़ें : Threads का ट्रैफिक लगातार हुआ कम, Instagram से ज्यादा लोगो को पसंद आ रहा Twitter