May 7, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Do aur Do Pyar Trailer: EX को दोबारा दिल दे बैठी विद्या, क्या आएंगे दोनों साथ या कहानी में आएगा नया ट्विस्ट?

0
do aur do pyar

do aur do pyar

Do aur Do Pyar Trailer: विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर फाइनली आ ही गया। ट्रेलर में रोमांस, और म्यूजिक का एक अच्छा मिश्रण है। यह फिल्म मोहब्बत, हंसी और मॉडर्न रिश्तों की जानकारी साझा करती है। फिल्म की कहानी एक एक्स कपल पर बेस्ड है। कैसे आजकल दो लोग रिलेशन में आते हैं और उनका ब्रेकअप हो जाता है। वहीं कुछ लोगों के न्यू रिलेशन बन जाते हैं लेकिन उसके बाद वह अपने पुराने पार्टनर को भूल नहीं पाते। जारा सोचिए अगर जिससे ब्रेकअप हो और दोबारा उससे मोहब्बत हो जाए तो। 

do aur do pyar trailer

फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं

दरअसल यह दो लोगों के प्यार की कहानी है जो अलग होने के बाद एक बार फिर साथ आता है। मजाकिया अंदाज और मॉडर्न रिलेशनशिप पर रिलेटेबल फिल्म ‘दो और दो प्यार’ ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म आपको हंसने के साथ रुलाएगी भी और फिर से प्यार में पड़ने के लिए मजबूर भी करेगी।

Also Read: Pushpa 2 के Teaser ने किए रोंगटे खड़े, कुछ इस अंदाज में दिखे Allu Arjun

क्या होगी दोबारा मोहब्बत? 

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि विद्या बालन और प्रतीक गांधी को रिलेशन में हैं। दोनों शादीशुदा हैं और लेकिन एक दूसरे के साथ खुश नहीं हैं। फिर प्रतीक, इलियाना डिक्रूज के साथ और विद्या, सेंथिल राममूर्ति के साथ रिश्ते में आ जाती हैं। फिर एक रात कुछ ऐसा होता है कि विद्या बालन और प्रतीक गांधी फिर से एक-दूसरे से मिलने लगते हैं। इस वजह से उनके नए रिश्तों में परेशनियां आने लगती हैं।

New Movie

एक्टिंग की बात करें 

एक्टिंग की बात करें तो विद्या बालन और प्रतीक गांधी की बात करें तो और सभी कलाकारों ने भी जमकर मेहनत की है। फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसे देख लग रहा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है।विद्या काफी टाइम के बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। लगता तो है यह फिल्म उनके करियर की शानदार फिल्म साबित होगी।   

Do Aur Do Pyar Movie

19 अप्रैल को सिनेमा में आने को तैयार 

अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की गई, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन तले बनी ये फिल्म 19 अप्रैल 2024 को थिएटर में दस्तक देगी। अवॉर्ड विनिंग एड फिल्ममेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन में बनी ‘दो और दो प्यार’, फिल्म बनी है। इस फिल्म में लकी अली, अरमान मलिक, द लोकल ट्रेन, लॉस्ट स्टोरीज और अनन्या बिड़ला जैसे मशहूर कलाकारों हैं।

Movie

Also Read: Ranbir और Alia की कार को लेट-नाइट किसने घेरा, क्यों आया एक्टर को गुस्सा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *