April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई बजट सत्र की शुरुआत, कहा- मोदी सरकार की कोशिश कोई भूखा नहीं सोने पाए, गिनाई उपलब्धियां

0
Budget session 2023 begins with Draupadi Murmu speech

Budget Session 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के अभिभाषण के साथ आज मंगलवार (31 जनवरी) को संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई. संसद सत्र के पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मोदी सरकार  (Modi Govt) के कामों की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने सरकार के कामों की उपलब्धियां गिनाई.

‘बिना भेदभाव हर वर्ग के लिए काम’

बजट सत्र के अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा कि- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है.” उन्होंने कहा कि- “बीते कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत निकट हैं.”

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा कि- “सरकार का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है. इसलिए बीते वर्षों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर लड़ाई चल रही है. और सरकार ने ये सुनिश्चित किया है कि व्यवस्था में ईमानदार का सम्मान होगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम तैयार करने के लिए इको-सिस्टम बनाने की दिशा में बेनामी संपत्ति अधिनियम को नोटिफाई किया गया है.”

‘सरकार की कोशिश कोई भूखा ना सोए’

राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आगे कहा की- “मोदी सरकार की कोशिश है कि कोई गरीब भूखा ना सोए. और पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज देने के लिए 3.50 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है.

सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे भी चलाने का निर्णय लिया है. आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ो गरीबों को और गरीब होने से बचाया है और उनके 80,000 करोड़ रुपये खर्च होने से बचाए हैं. इस योजने के तहत 50 करोड़ से अधिक देशवासियों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है.”

भारत के बजट पर पूरी दुनिया की नजर-पीएम

आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने मीडिया को संबोधित किया. संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- “आज बजट सत्र शुरू हो रहा है. अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है.” पीएम मोदी ने कहा कि- “आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं.

उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है.” पीएम मोदी ने कहा कि- “हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी एक महिला हैं. वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी. आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है.”

 

ये भी पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को फांसी की सजा, आंतकवादी संगठनों से था प्रभावित, परिवार ने कही थी ये बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *