April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Arvind Kejriwal: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन ने घुसाई नाक तो सरकार ने दिया जोरदार जवाब!

0
Delhi CM Arrest

Delhi CM Arrest

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार 21 मार्च को शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। अब केजरीवाल 7 दिनों की ईडी रिमांड पर हैं। वहीं केजरीवाल को सोशल मीडिया के जरिए जनता सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने घेरना शुरु कर दिया है। इसी बीच केजरीवाल को लेकर जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी टिप्पणी की है, लेकिन भारत ने जर्मन की इस टिप्पणी पर विरोध जताया है। क्योंकि यह देश का आंतरिक मामला है। जर्मन को इस मामले से दूर रहना चाहिए। भारत भी किसी देश के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता है, इसलिए यही चाहता है कि उसके घरेलू मामले में भी कोई बिन वजह दखल न दे।

टिप्पणी में क्या कुछ कहा?

जर्मन विदेश मंत्रालय की तरह जारी बयान में कहा गया कि ”भारत में विपक्ष के एक बड़े राजनीतिक चेहरे को चुनाव से कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। विपक्ष इसे राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि ”भारत एक लोकतंत्रिक देश है। हम उन मानकों में विश्वास रखते हैं और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक मूल्य से संबंधित सिद्धांत भी इस केस में मामले में लागू किए जाएंगे।”

Also Read: Delhi Highcourt ने CM केजरीवाल की याचिका का किया खंडन, 9 बार समन का किया रिजेक्शन, गिरफ्तारी होना तय!

केजरीवाल निष्पक्ष सुनवाई के हकदार

जर्मन विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि ”इस मामले में अरविंद केजरीवाल निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं, उनको बिना किसी प्रतिबंध के सभी कानूनी रास्तों के उपयोग का हक मिलने चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि ”निर्दोष होने की संभावना कानून के नियमों का अहम हिस्सा है, इसीलिए इसे केजरीवाल के मामले में भी लागू होना चाहिए।”

भारत ने ऐसे जताया विरोध

दरअसल अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीति से जुड़ा हुआ बताया है। वहीं केजरीवाल को कल यानी शुक्रावार 22 मार्च को राउज एवेन्यू के PMLA कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत से ईडी ने केजरीवाल को 10 दिन की रिमांड में लेने की मांगी थी,लेकिन कोर्ट ने ईडी को केजरीवाल को 7 दिन की रिमांड सौंपी है। अब इस मामले में जर्मनी ने टिप्पणी की है, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया है। भारत के विरोध के बाद जर्मन दूतावास के डिप्टी हेड ऑफ मिशन जॉर्ज एनजवीर दिल्ली में विदेश मंत्रालय (MEA) पहुंचे हैं।

 

Also Read: ED की वो दलीलें जिसके कारण कोर्ट ने दी Kejriwal की रिमांड, Kejriwal के वकील ने बताया रबड़ स्टैंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *