May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आए राम मंदिर से जुड़े ये पांच बड़े अपडेट्स, कैदियों को भी होंगे लाइव दर्शन

0
india-ram-mandir

india-ram-mandir

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है इसको ले तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। जिस मंदिर के बनने का सपना लोग 134 सालों से देख रहे थे, आज वह मंदिर बनके तैयार खड़ा है। रामलला का ग्रह प्रवेश होने वाला है। अब श्री राम अपने घर में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा में महज 17 दिन बाकी हैं। 17 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आरंभ होगा और PM मोदी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे।

इन सब के बीच रोज राम मंदिर को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में रामलला के कपड़ों, रामलला के दर्शन, राम मंदिर में मिलने वाले प्रसाद को लेकर ताजा जानकारियां सामने आई हैं। वहीं यह भी कहा गया है कि कैदियों को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

रात में भी हो पाएंगे रामलला के दर्शन

Also Read: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर व्रत रखेंगे पीएम मोदी, सरयू नदी में कर सकते हैं स्नान!

खबरों के मुताबिक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दर्शन करने के समय में बड़ा बदलाव किया जाएगा। मंगला और श्यन आरती भी शुरू की जाएंगी। जिससे लोग चांद की रोशनी में भी रामलला के दर्शन कर पाएंगे। अभी रमलला के दर्शन 2 बार होते हैं। पहले दर्शन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और दूसरे दर्शन दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक होते हैं। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं गर्भगृह में ऐसे इंतजाम किए जाएंगे कि भक्त 25 फीट की दूरी से रामलला को निहार सकें।

कैदियों को कराएंगे रामलला के दर्शन

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह जेल में कैदियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसके तहत जेलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि ”प्रदेश की जेलों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण के लिए उचित व्यवस्थाएं करने के आदेश जेल अधीक्षकों को जारी कर दिए गए हैं।”

मिलेगा भक्तों को स्पेशल प्रसाद

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन और उसके बाद से हर रोज स्पेशल प्रसाद मिला करेगा। श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा के बाद इलायची दाने का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए राम विलास एंड सन्स को 5 लाख पैकेट तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है।

यह प्रसाद इलायची और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसमें पोटेशियम और मैग्निशियम समेत कई पोषण तत्व आते हैं, जो पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं। इसके अलावा भगवान राम के ननिहाल से आए 100 टन चावलों का प्रसाद मिलेगा। अभी राम दरबार में पुजारी प्रसाद देते हैं, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को वापस जाने वाले रास्ते पर प्रसाद दिया जाएगा। वहीं किसी को भी खाली हाथ नहीं जाने देने के निर्देश ट्रस्ट की ओर से दिए गए हैं।

दर्शन और पूजा की व्यवस्था बदलेगी

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन और पूजा करने की व्यवस्था भी बदल जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब डेढ़ से 2 लाख लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन पूजा और आरती करने का मौका 5 से 10 हजार लोगों को ही मिलेगा। इसके लिए स्पेशल पास जारी किए जाएंगे।

कुबेर टीला में दर्शन, पूजा, आरती करने के लिए भी स्पेशल पास जारी किए जाएंगे। कुबेर टीला के अलावा भक्त मुनि अगस्त्य, गुरु वशिष्ठ, गुरु विश्वामित्र, गुरु वाल्मीकि, निषादराज, देवी अहिल्या और माता शबरी के भी दर्शन कर पाएंगे।

हर रोज बदले जाएंगे रामलला के कपड़े

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन रामलला सोने के धागे से बने कपड़े पहनेंगे, जिसको पुणे में तैयार किया जा रहा है और यह कपड़े कई रंग के होंगे। रामलला के लिए कपड़े अयोध्या के 2 टेलर बाबू लाल और शंकर लाल भी बना रहे हैं। शंकर लाल की चौथी पीढ़ी रामलला के कपड़े बना रही है।

हालांकि प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होनी है तो उस दिन रमलला सफेद वस्त्र धारण करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाए जाने की योजना है। वैसे रामलला के वस्त्र और उनका रंग हर रोज दिन के हिसाब से बदलता है। अभी रामलला रविवार को गुलाबी, सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम कलर के और शनिवार को नीले रंग के कपड़े पहनाते हैं।

 

Also Read: PM मोदी रामेश्वरम से लड़ सकते हैं चुनाव, उत्तर के बाद अब दक्षिण में पैठ बनाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *