May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि को देगा सौभाग्य प्राप्ति, जानिए दैनिक राशिफल 

0

मेष राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: मेष राशि के जातक आज काम में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। रुपये की उधारी से जुड़ा कोई भी लेन-देन न करें। इससे रिश्ते खराब भी हो सकते हैं। युवाओं को अपने करियर पर अधिक ध्यान देना चाहिए। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे।

भाग्य:- 75 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृषभ राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: वृषभ राशि वाले आज खुश रहेंगे। अपने शत्रुओं की हरकतों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आर्थिक निवेश को लेकर कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में जीवनसाथी की अहम भूमिका रहेगी।

भाग्य:- 79 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

मिथुन राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: मिथुन राशि के जातकों आज कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने चाहिए। घर में रिश्तेदारों के आगमन और मेल-मिलाप से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस समय भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। किसी के दखल से जल्द ही समस्या का समाधान होगा। बच्चों की कंपनी पर नजर रखें कि वे किसके साथ उठ-बैठ रहे हैं।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: कर्क राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि आपकी सलाह और स्थितियां कई लोगों के काम आएंगी। वाहन खराब होने से बड़ा खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लिए गए पक्के और महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

सिंह राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: सिंह राशि वालों को आज रुके हुए कार्य पूर्ण करने चाहिए। परिवार और समाज में भी आपकी छाप बनेगी। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही आपको कानूनी पचड़े में डाल सकती है। ग्रह गोचर इस समय बहुत अनुकूल नहीं हैं। पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण रुके काम गति पकड़ेंगे।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: कन्या राशि के जातकों को परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। आय के साथ व्यय की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। अपनी कोई भी योजना किसी के सामने प्रकट न करें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य अपनी देखरेख में करें। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

तुला राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: तुला राशि के जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति थोड़ी उलटी रहेगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस समय व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

Horoscope 21st November

Horoscope 21st November: वृश्चिक राशि के जातकों को चिंता नहीं करनी चाहिए। इस समय पैसों के लेनदेन में कोई नुकसान होने की आशंका है। विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत आज न ही करें तो बेहतर होगा।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

धनु राशि

Horoscope 21st November

धनु राशि के लोगों को जागरूक रहना चाहिए। निजी कार्यों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना भी आपकी जिम्मेदारी है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। हालांकि यह आपका भ्रम है। मशीन और भोजन से संबंधित व्यवसाय सफल रहेगा। घर में किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मकर राशि

Horoscope 21st November

मकर राशि के जातकों को आज रुके काम पूरे करने चाहिए। संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं भी फलीभूत होंगी। लेकिन दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावुक होकर आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। कोई दूसरा इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग से जुड़े कामों और पेमेंट कलेक्ट करने में लगाएं।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

Horoscope 21st November

कुंभ राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए। हताशा में कभी-कभी मन में कोई नकारात्मक विचार आ सकता है। कुछ समय अनुभवी लोगों और प्रकृति के सानिध्य में बिताएं, आपको सुकून मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों को ठीक से संचालित करने के लिए कर्मचारियों की सलाह मानें। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि

Horoscope 21st November

मीन राशि के जातकों को घर के रुके काम पूरे करने चाहिए। आपकी सफलता से कुछ लोग आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। सबकी उपेक्षा कर आप अपने कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में काम अधिक होने के कारण घर पर समय देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

यह भी पढ़े:- जानिए गुरु और चंद्रमा मिलकर क्या करने वाले है कमाल, दैनिक राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *