सावन में सोमवार के दिन करें ये काम, बाबा भोलेनाथ पूरे करेंगे आपके काम

सावन के महीने में भोलेनाथ पर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है  ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं|

सोमवार के दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा करते समय ओम नम: शिवाय: का जाप करना शुभ माना जाता है. इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती |

भोलेनाथ की पूजा करते समय शिव चालीसा का पाठ जरुर करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं |

कहा जाता है कि भोलेनाथ की पूजा के दौरान शिवलिंग पर गंगाजल चढाने से भोलेनाथ भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं |

बाबा भोलेनाथ की पूजा करते समय घी का दीपक जलाना, धतूरे, बेलपत्र और सफ़ेद फूल चढ़ाना  शुभ माना जाता है |

शिव भक्ति करते समय सफ़ेद चन्दन का टीका लगाना शुभ होता है |

कहा जाता है कि सावन में शिव जी की पूजा करने से मनचाहा वर मिलता है |