May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंचे Ranveer singh ने सबके सामने छुए नाना पाटेकर के पैर, फिल्म 83 के लिए अभिनेता को मिला ‘बेस्ट मेल एक्टर’ का खिताब

0
Nana Patekar Ranveer Singh

मुंबई: हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh) ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) के पैर छुए और उन्हें गले लगाया। बता दें कि इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह (Ranveer singh) को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर मेल की श्रेणी में फिल्म फेयर का अवॉर्ड मिला. फिल्म में रणवीर सिंह ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था।

मंगलवार को मुंबई में हुए लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर इवेंट से एक पपराज़ी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दर्शकों के बीच बैठे रणवीर सिंह (Ranveer singh) ने खड़े होकर वहां मौजूद लोगों को सलाम किया। इसके बाद रणवीर ने बल्ला घुमाने का इशारा करते हुए मंच की ओर आगे बढ़ गए.

 

नाना पाटेकर का पैर छुकर लिया आशीर्वाद

https://twitter.com/interna39298576/status/1580068206152404992?s=20&t=sGaIXlznnh2SYi09l_xd_w

मंच पर रणवीर सिंह (Ranveer singh) नाना पाटेकर  (Nana Patekar)  के पास गए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए। इस दौरान रणवीर ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को गले भी लगाया और उनके गाल पर किस भी किया। रणवीर के पुरस्कार लेने के लिए आगे बढ़ने से पहले उन्होंने भी हाथ मिलाया। नाना पाटेकर को आखिरी बार फिल्म इट्स माई लाइफ (2020) में देखा गया था जिसमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा में हरमन बावेजा और जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया।

 

तनुश्री दत्ता ने नाना पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

Nana Patekar Tanushree Dutta

बता दें कि अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar ) पर तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उनके खिलाफ 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 2019 में, उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। तनुश्री दत्ता ने 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

शानदार आउटफिट में नजर आएं रणवीर सिंह

मंगलवार शाम को अवॉर्ड सेरेमनी में रणवीर सिंह (Ranveer singh) भी स्टेज पर गाना गाते हुए तिरंगा लहराते नजर आए। उन्होंने बाजीराव मस्तानी का अपना गाना मल्हारी भी गाया। इवेंट के लिए रणवीर ने व्हाइट आउटफिट, ब्लैक शूज और सनग्लासेज पहना था। एनबीए अबू धाबी गेम्स 2022 में भाग लेने के बाद मुंबई लौटने के कुछ दिनों बाद रणवीर ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

यह भी पढ़े:- करण जौहर के ट्विटर छोड़ने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट, कहा- ‘सच्चा इंसान सोशल मीडिया को पूरी तरह छोड़ देगा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *