May 1, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

आज बन रहा है लक्ष्मी नारायण का शुभ योग, जानिए आज किस राशि पर होगी कृपा

0
Horoscope 30th January

मेष राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: मेष राशि के जातकों मित्रों के सहयोग से आपका कोई काम सुलझ सकता है। इतना ही नहीं आज आप घर और काम के बीच तालमेल बिठाने में असफल रह सकते हैं। साथ ही आज आप गलत कार्यों में भी अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। फिलहाल, जोखिम भरे काम करने से बचें। व्यापार में आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जिससे आपकी तरक्की होगी।

भाग्‍य:- 81 प्रतिशत 

उपाय:- माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: वृषभ राशि के जातकों व्यस्तता के बावजूद घर और परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेंगे। फिलहाल, किसी भी तरह का कोई बदलाव न करें। क्योंकि, बदलाव करने के लिए समय फिलहाल अनुकूल नहीं है। आज जमीन से जुड़े मामलों को शांति और गंभीरता से सुलझाने की कोशिश करें। जल्दबाजी और भावुकता में आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े कार्यों में काफी व्यस्त रह सकते हैं।

भाग्य:- 79 

उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: मिथुन राशि के वालों आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। इतना ही नहीं आज आप लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों या अनुभवी लोगों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। दोपहर बाद थोड़ी समस्या पैदा हो सकती है। आपका धन कही अटक सकता है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं।

भाग्य:- 89

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: कर्क राशि के लोगों आज आपको अपने किसी प्रियजन से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आज आपको अपनी मेहनत का अच्छे फल प्राप्त होगा। फिलहाल, आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। पार्टनरशिप के लिहाज से समय बहुत अच्छा है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: सिंह राशि के लोगों आज आप लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज इस राशि के युवा वर्ग के लोग अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आप अपने शब्दों के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए आज किसी काम में ज्यादा जोखिम न लें। किसी रिश्तेदार के ईर्ष्यालु व्यवहार से आपका मन अशांत रहेगा।

भाग्‍य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: कन्या राशि के जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनका ध्यान अपने लक्ष्यों पर रहेगा और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आज यदि निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप किसी की साजिश का शिकार हो सकते हैं इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। आज की गई यात्रा आपके लिए कुछ अच्छा फल नहीं देंगी।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: तुला राशि वालों यदि आज आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज लापरवाही के कारण आपका कोई जरूरी काम बिगड़ भी सकता है। दूसरों के किसी भी झगड़े में दखलंदाजी न करें। व्यापार और करियर में स्थिरता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा सार्थक और लाभदायक रहेगी।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 3rd December

Horoscope 3rd December: वृश्चिक राशि की आपस में बातचीत से कई स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। आप किसी रोल मॉडल की प्रेरणा से खुद के अंदर काफी सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेने की जरूरत है। कोई नया काम या जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। जिससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

भाग्य:- 92 

उपाय:- सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि

Horoscope 3rd December

धनु राशि वालों आज आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दोपहर में कोई अप्रिय समाचार या अशुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन थोड़ा निराश हो सकता है। आज अपने घर परिवार के बुजुर्गों के साथ भी कुछ समय बिताएं।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

मकर राशि

Horoscope 3rd December

मकर राशि वालों आज कुछ लोग अपके लिए विपरीत परिस्थितियां पैदा कर सकते। लेकिन, उन्हें खुद पर हावी न होने दें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। अजनबियों पर भरोसा करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। साथ ही आज अपने मन पर नकारात्मकता हावी न होने दें।

भाग्य:- 64 प्रतिशत 

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

Horoscope 3rd December

कुंभ राशि वालों आज आपको गुरुजनों और बड़ों का प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज पहले की गई मेहनत रंग लाएगी। फिलहाल, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। इसलिए गलत गतिविधियों पर अपना ध्यान न दें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना न करें आपको परेशानी हो सकती है।

भाग्‍य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि

Horoscope 3rd December

मीन राशि के लोगों आज आप अपने आत्मविश्वास से कोई भी कठिन समस्या को हल कर विजय प्राप्त कर सकते हैं। घरेलू मामले भी आपकी उपस्थिति में सुलझेंगे। इस समय आप अपना अटका या उधार पैसा वापस पाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। बिना मतलब किसी से पंगा मत लो। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या गलती न करें।

भाग्‍य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- सफेद वस्तुओं का दान करें।

यह भी पढ़े:- मेष राशि से मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *