May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 10 मार्च शुक्रवार का दैनिक राशिफल और बनाइए अपने भाग्य को उत्तम

0

मेष राशि

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए प्रयास सफलता देंगे। ऑफिस में कर्मचारियों से अच्छा सम्मान और सहयोग मिलेगा। शाम के समय कुछ विवाद हो सकता है, समझदारी से काम लीजिएगा।

भाग्य:- 60 प्रतिशत

उपाय:- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखने की जरूरत है। कार्यस्थल हो या घर आज आपको हर जगह से अपने साथी का साथ मिलने वाला है। दोपहर तक आपको संतान की ओर से आशाजनक समाचार मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम शाम तक पूरा होने के योग है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि 

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : मिथुन राशि वालों आज आपके दुश्मन भी आपकी तारीफ करेंगे। सत्तारूढ़ दल अथवा प्रभावशाली लोगों के साथ निकटता और जुड़ाव से अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कुछ धन राशि भी मिल सकती है। देर शाम तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर भी आपको मिलेंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बिल्कुल शांति का दिन रहेगा। आज जहां राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, तो वहीं दूसरी ओर शासन और सत्ता से जुड़ने का भी लाभ आपको आज मिल सकता है। किसी नए सौदे से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह राशि

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : सिंह राशि वालों आज आपकी सेहत और खुशियों में रूकावटे आ सकती है। दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने के बाद अचानक ही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी से विवाद भी हो सकता है, संयम से काम लें। जीवनसाथी से सहायता ले।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

कन्या राशि

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : आज किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का खतरा हो सकता है, चीजों को लेकर कुछ सतर्क रहें। बच्चो की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में सफलता के समाचार से मन खुश रहेगा। कोई रुका हुआ काम है तो शाम तक पूरा हो सकता है।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें और चोला अर्पित करें।

तुला राशि 

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : तुला राशि वालों आज पितृ पक्ष संबंधी मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। जिन लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव चल रहा है, वे आज कुछ कम होने के योग हैं। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरते और जुबान पर काबू रखे, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि 

Horoscope 10th March

Horoscope 10th March : वृश्चिक राशि वालों आज आप आजीविका के क्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं। इसके अलावा आज मान सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। संतान की जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। लेकिन, सेहत का कुछ खास ख्याल रखें तो बेहतर होगा।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि

Horoscope 10th March

धनु राशि वालों आज आपको आय के नए साधन प्राप्त होंगे। मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त होगी। आज आप दिनभर काम में व्यस्त रहेंगे। विरोधी आपको बार-बार परेशान करने की कोशिश करेंगे मगर वह खुद ही हार जाएंगे। आंखों की समस्या से चौक्कना रहें और डॉक्टर से सलाह लें।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

मकर राशि 

Horoscope 10th March

मकर राशि वालों आज आपको कुछ आंतरिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं। माता-पिता के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। दोस्तों और सहकर्मियों की सलाह ले आज निवेश से जुड़े किसी काम में आपकी रुचि बढ़ाएगी।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी के सामने 5 चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 10th March

कुंभ राशि वालों आज कार्य के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। संतान की ओर से संतोषजनक खुशखबरी मिलेगी। दोपहर के समय कानूनी विवाद या किसी मामले में जीत आपके लिए एक बड़ी खुशी का कारण बन सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- चींटियों को आटा खिलाएं और पीपल की पूजा करें।

मीन राशि 

Horoscope 10th March

मीन राशि वालों आज आपके आस-पास सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सुख में वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहे कुछ बड़े कर्ज का समाधान हो सकता है। हाथ में पर्याप्त पैसा प्राप्त होने का आनंद मिलेगा। दुश्मनों की हार होगी।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

यह भी पढ़े:- जानिए 9 फरवरी गुरुवार का दैनिक राशिफल और बनाइए अपने भाग्य को उत्तम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *