April 28, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 10 अप्रैल सोमवार का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और सटीक उपाय

0
Horoscope 24th April

मेष राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : मेष राशि के लोगो का आज का दिन बहुत सी उत्साहित गतिविधियों में बीतेगा। रिश्तेदारों से किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। व्यापार में उन्नत तकनीक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की मदद से किसी समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- चीटियों को आटा खिलाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : वृषभ राशि के लोग अपने पुराने कामों को आज पूरा करेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिक काम और परिश्रम के कारण आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

भाग्य:- 60 प्रतिशत

उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : मिथुन राशि के लोगो के कानूनी संबंधी मामले आज उनके हित मे होंगे और वह सफलता हासिल करेंगे। जिससे बजट भी खराब हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में काम करते समय नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार में नई सफलता आपका इंतजार कर रही है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। खांसी के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

भाग्य:- 65 प्रतिशत 

उपाय:- माता पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : कर्क राशि के लोगो को आज परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अनावश्यक खर्चों में भी कटौती करें। छात्रों और युवाओं को अपने करियर संबंधी गतिविधियों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में किसी भी योजना पर गंभीरता से कार्य करें। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी और अनबन दूर होगी।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : सिंह राशि वालों आपका कोई संपत्ति से जुड़ा काम आज पूरा होगा। व्यापार में उथल-पुथल और आर्थिक मंदी के कारण परिवार के सदस्यों को खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज न लें। व्यापार में बड़ी सादगी और गंभीरता के साथ काम करने की जरूरत है। पति-पत्नी के संबंध मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : कन्या राशि वालों आज आप पर परिवार की ओर से अधिक भार मिलेगा, मगर शांति पूर्वक आप सभी की इच्छाओं को पूर्ण करेंगे। अपनी गतिविधियों को गुप्त रखना बेहतर है। पैसों को लेकर रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें कि रिश्ते में खटास न आए।

व्यापार को लेकर आपका कोई कार्य लाभदायक सिद्ध हो सकता है। दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा। नकारात्मक गतिविधियों और व्यसनों वाले लोगों से दूर रहें।

भाग्य:- 84 प्रतिशत 

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : तुला राशि के लोगो को आज संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भुगतान या उधार लिया हुआ पैसा आज वसूल हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग हमेशा आपके हित में रहेगा। माइग्रेन का दर्द बना रह सकता है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 10th April

Horoscope 10th April : वृश्चिक राशि वालों आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जमीन की खरीद से जुड़े कार्यों में इस समय ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। अधिक की इच्छा हानि भी पहुंचा सकती है। गुस्सा भी आ सकता है। व्यवसाय में योजनाओं को शुरू करने का समय सही है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपनी नियमित जांच कराएं।

भाग्य:- 65 प्रतिशत

उपाय:- सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगो का आज का पूरा दिन घर परिवार की देख भाल में बीतेगा। कभी-कभी आपका संदिग्ध स्वभाव आपके और दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए समय के अनुसार अपना व्यवहार बदलें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

नया काम भी शुरू होगा। ऑफिस के लोग अपने बॉस और अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। अत्यधिक प्रदूषित और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि

Horoscope 10th April

मकर राशि के लोगो को आज दोस्तो की सहायता से बड़ा लाभ होगा। साझेदारी से जुड़े व्यापार में आपस में तालमेल रहेगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत में कोई परेशानी नहीं होगी।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 10th April

कुंभ राशि वालो आज आपको घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेने की जरूरत है। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। क्रोध और जल्दबाजी से स्थिति और खराब हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ समस्या हो सकती है। घर-परिवार और व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। थकान और तनाव का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मीन राशि

Horoscope 10th April

मीन राशि के लोगो को कोई संपत्ति खरीदने के आज अच्छे योग है। दूसरे लोगों के मामलों में दखल न दें। किसी करीबी के बारे में अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय से संबंधित किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के सामंजस्य से उचित व्यवस्था करेंगे। जोखिम भरी गतिविधियों से बचें।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

यह भी पढ़े:- जानिए 8 अप्रैल शनिवार का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और सटीक उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *