April 28, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है अक्टूबर महीने का पहला दिन , दैनिक राशिफल 

0
Horoscope 14th October

मेष राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: मेष राशि वालों आज आपको किसी बात का बहुत बुरा लग सकता है, बातो को दिल से न लगाए। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम देंगे। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करने की आज गलती न करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

भाग्य:- 93 प्रतिशत 

उपाय:- दुर्गा माता की पूजा करें, आशीर्वाद लें। शमी पत्ता अर्पित करें।

वृषभ राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: वृषभ राशि वालों आज आप पर आपके बॉस से मिला कोई कार्य भार आ सकता है। व्यापार और रोजगार आपका आज अच्छा चलेगा। पिता के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा, आपके काम और व्यवहार से पिता को खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, संयम से काम लें।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान गणेशजी के साथ दुर्गा माता की पूजा करें। पान में शहद मिलाकर भेंट कीजिए।

मिथुन राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: मिथुन राशि वालों आपका आज का दिन मिलजुला रहने वाला है। कामकाजी महिलाओं को अपने काम में संतुष्टि की कमी हो सकती है, कुछ नया करना चाहेंगे। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें, आज खर्च का योग बना हुआ है। कोई मित्र या करीबी नाराज हो सकता है।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- दुर्गा सप्तशती के 5वें अध्याय का पाठ कीजिए, माता को लाल फूल की माला भेंट करें।

कर्क राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: कर्क राशि वाले आज अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, कारोबार में अच्छी कमाई होने से प्रसन्न होंगे। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं, कुछ मन में चल रहा है तो कह दीजिए।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- किसी कन्या को फल और मिठाई भेंट करें। देवी के 32 नामों का जप करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: सिंह राशि वालों आपको बड़ो की सलाह को मानना चाहिए। महिलाओं को घरेलू सामनों की खरीदारी में धन और समय खर्च करना होगा। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है, अपनी कला के प्रदर्शन से आप लाभ पाएंगे।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पार्वती की पूजा करें, दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: कन्या राशि के लोगों को आज कोई अशुभ समाचार प्राप्त होगा। ससुराल के लोगों से संपर्क हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी लेकिन अपने काम के प्रति गंभीर और जिम्मेदार रहना होगा। कोई अटका हुआ काम भी आज शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- देवी दुर्गा को लाल फूल अथवा मखाने की माला भेंट करें। सप्तशती के छठे अध्याय का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: तुला राशि वालों आज आप अपने कार्यस्थल पर अपनी मेहनत से सभी का दिल जीत लेंगे। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए नियम के दायरे में रहकर काम करें। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नए दोस्त बन सकते हैं।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- देवी काली की पूजा करें, माता को गुड़हल का फूल और लौंग अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

Horoscope 1st October

Horoscope 1st October: वृश्चिक राशि के जातकों को आज अच्छा धन लाभ होगा। आज परिवार के साथ खरीदारी पर भी जा सकते हैं, परिवार की खुशी के लिए बजट की मोह त्यागना होगा। लेन-देन को लेकर सावधान रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।

भाग्य:- 76 प्रतिशत 

उपाय:- गौरी माता की पूजा करें, माता को लाल चूड़ियां भेंट करें। सप्तशती का आठवां अध्याय पाठ करना चाहिए।

धनु राशि

Horoscope 1st October

धनु राशि के लोग आज सकारात्मक सोच से सफलता प्राप्त करेंगे। कोई अटकी डील आज फाइनल हो सकती है। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आज काम में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

भाग्य:- 75 प्रतिशत 

उपाय:- आज दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। माता को अनार अर्पित करें।

मकर राशि

Horoscope 1st October

मकर राशि वालों आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने समय का सदुपयोग करें। दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए, शौक की चीजों पर व्यय होने की संभावना दिख रही है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार के सदस्यों से भी राय विचार कर लेना चाहिए।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- दुर्गा माता की पूजा करें। पीपल के वृक्ष के निचे दीप जलाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 1st October

कुंभ राशि के लोगों को आज बड़ा लाभ होने के योग हैं। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का ध्यान आज पढ़ाई में कम रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि अधिक रहेगी। किसी शुभ काम में सहभागी हो सकते हैं।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- दुर्गा चालीसा अथवा दुर्गा सप्तशती के मध्यमा चरित्रा का पाठ कीजिए।

मीन राशि

Horoscope 1st October

मीन राशि वालों आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सलाह है कि आज पुरानी बातों को छेड़ने से बचें नहीं तो तनाव होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग से प्रेमपूर्ण माहौल बनेगा। सगे संबंधियों से संपर्क हो सकता है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत 

उपाय:- घर के बड़ों से आशीर्वाद लीजिए, दुर्गा माता को पान में शहद लगाकर अर्पित करें। 

यह भी पढ़े:- जानिए सितंबर महीने का अंतिम दिन किस राशि को देगा सौभाग्य और किसे करना होगा परिश्रम, दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *