दुखद: विजय राघवेंद्र की पत्नी के निधन से शोक में डूबा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री, सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट कर जताया शोक

Vijay Raghavendra Wife Spandana Vijay Dies: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल मशहूर एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी की मृत्यु हो गयी है। बताया जा रहा है कि इसी महीने उनकी शादी की सालगिरह भी थी। स्पंदना को सोमवार के दिन अचानक सीने में दर्द होने लगा, उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। स्पंदना हाल ही में अपनी थाइलेंड की ट्रिप से वापस भारत लौटी थी। स्पंदना की मृत्यु की खबर से पूरी कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक छाया हुआ है। विजय राघवेंद्र के भाई मुरली ने उनकी मौत के बारे में जानकारी दी है।
सीएम सिद्धारमैया ने जताया शोक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ने भी स्पंदना के निधन पर शोक जताया है। सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट पर लिखा,‘एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना की मृत्यु के बारे में पता चला और मन उदास हो गया। उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। विजय राघवेंद्र और उनके समस्त परिवार को इस दुख के समय में मेरी सहानुभूति उन सभी के साथ है।
वेकेशन के लिए गई थीं बैंकॉक
सूत्रों की माने तो, स्पंदना वेकेशन के लिए फैमिली के साथ बैंकॉक गई थीं। इसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सीने में दर्द की शिकायत होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। मगर अफ़सोस फिर भी वो बच न सकी। स्पंदना के मृतक शरीर 8 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचेगी। वहां ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनके पति विजय राघवेंद्र और उनका एक ही बेटा है जिसका नाम सौर्य है।
शादी की सालगिरह के 19 दिन पहले हुई मृत्यु
इन दोनों दंपति की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों हमेशा तस्वीरों में एक साथ सामने आते रहते थे, उनका एक बेटा भी है जिसका नाम शौर्य है। इन दोनों की शादी को 16 साल होने ही वाले थे की शादी की सालगिरह के 19 दिन पहले ही स्पंदना की मृत्यु की खबर सुनकर पूरा परिवार गम में डूब गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पंदता पिछले कुछ दिनों से लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से भी गुजर रही थीं।
बताया जा रहा है कि इसी के कारण हर्ट अटैक आया है। स्पंदना की मृत्यु के बाद उनका परिवार शोक में डूबा गया है। कन्नड फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने स्पंदना के निधन की खबर पर दुख जताया है और साथ ही राघवेंद्र और उनके परिवार को शांति का श्लोक दिया है।
पॉपुलर एक्टर हैं विजय राघवेंद्र
मृतक के पति विजय राघवेंद्र (Vijay Raghavendra) सैंडलवुड के एक पॉपुलर कलाकारों में से एक है। उन्होंने ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। वहीं स्पंदना की अचानक मृत्यु के बाद विजय और उनकी फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था.
यह भी पढ़ें : Bigg Boss OTT 2 : इन कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, जानिए कौन होगा घर से बेघर?