April 16, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

दिग्गज कलाकार गूफी पेंटल का मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन, हार गए जिंदगी से जंग

0
Gufi Paintal

Gufi Paintal Passed Away : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक मौत की खबरें लोगों को हैरान कर रही हैं। एक के बाद एक कई सेलेब्स के निधन ने लोगों को हैरान कर दिया है. बीते दिन वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबर आई थी जिसने लोगों को परेशान कर दिया था।

इससे पहले टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नितेश पाण्डेय और वैभवी उपाध्याय की मौत से इंडस्ट्री उबर भी नहीं पाई थी कि आज महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेतरन एक्टर गूफी पेंटल (Gufi Paintal) निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया।

10 दिन से थे अस्पताल में भर्ती

Gufi Paintal

बता दें कि गूफ़ी पेंटल (Gufi Paintal) लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि  दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने‌ की उम्मीद थी लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए। आज शाम‌ लगभग 4 बजे उनका अंतिम संस्कार ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जा सकता है।

शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर में बनायी थी पहचान

Gufi Paintal

बता दें कि साल 1988 में आए टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘महाभारत’ में गुफी पेंटल (Gufi Paintal) ने शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। उनका ये किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। बता दें कि शकुनी बनने से पहले गुफी आर्मी में थे। भारत-चीन के बीच हुए 1962 युद्ध के दौरान वो आर्मी में थे। इस दौरान गुफी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर रहे थे। कॉलेज में आर्मी की सीधी भर्ती हुई तो गुफी भी देश की रक्षा के लिए निकल पड़े थे। उनकी पोस्टिंग चाइना बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।

निभा चुके हैं माता सीता का भी किरदार

Gufi Paintal

एक इंटरव्यू में गुफी (Gufi Paintal) ने बताया था कि उस वक्त बॉर्डर पर एंटरटेनमेंट के लिए टेलीवीजन या रेडियो नहीं हुआ करता थे ऐसे में जवान रामलीला का आयोजन किया करते थे और अपना मनोरंजन करते थे. गुफी इसी रामलीला में सीता का किरदार निभाया करते थे। साल 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत में गुफी पेंटल पहले कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे।

इसी दौरान महाभारत शो की स्क्रिप्ट लिखने वाले राही मासूम रजा की नजर गुफी पर पड़ी और उन्होंने ही गुफी को शो में शकुनी मामा का किरदार निभाने की बात कही. गुफी ने महाभारत में गांधार राज शकुनी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें : द केरल स्टोरी के बाद 72 हूरें होगी रिलीज, खुलेगी आतंकियों की पोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *