Skin Care Tips: त्वचा के दाग-धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Skin Care Tips: त्वचा पर अक्सर पिंपल्स (Pimples) और ऐक्ने (Acne) अपने दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। धीरे-धीरे इनके निशान (Scars) बढ़ते जाते हैं और इससे चेहरे का आकर्षण (Beauty) भी घट जाता है। इन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इलाज कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी कर सकते हैं और अपने त्वचा का निखार (Glowing Skin) वापस पा सकते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं दाग-धब्बे कम करने के लिए कौन से पांच घरेलू नुस्खे (Home Remedies) को आप अपना सकते हैं।
नींबू का रस (Lemon Juice)
Skin Care Tips: नींबू विटामिन C से भरपूर होता है। ये त्वचा पर काले धब्बे को हल्का करने में मदद कर सकता है। आप स्पॉट ट्रीटमेंट की कोशिश कर सकते हैं और प्रभावित क्षेत्र पर कुछ सेकंड के लिए नींबू का रस मल सकते हैं। एक बार सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। दाग-धब्बों को हटाने के लिए इसका आप हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
Skin Care Tips: अगर आप डार्क स्पॉट और दाग-धब्बों का इलाज करना चाहते हैं तो प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। कुछ मिनट के लिए इससे मसाज करें और इसे सूखने दें।
सफेद अंडे (Egg Whites)
Skin Care Tips: एक अंडे के सिर्फ सफेद हिस्से को अपनी त्वचा पर लगाएं। एक बार सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। काले धब्बों को दूर करने के लिए आप सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
टमाटर (Tomato)
Skin Care Tips: टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। टमाटर की प्यूरी बना लें और इससे अपनी त्वचा पर 15 मिनट तक मालिश करें और ठंडे पानी से धो लें। ये दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करेगा। इसे आप महीने में दो बार कर सकते हैं।
आलू (Potato)
काले धब्बों को हल्का करने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको आलू को काटकर काले धब्बों पर रखना होगा। अपने चेहरे को हल्के गर्म पानी से धोने से पहले इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। आलू को शहद के साथ मिलाकर फेसमास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए एक आलू कद्दूकस कर लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला ले। इसे प्रभावित जगह पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और साफ पानी से चेहरा धो लें।
यह भी पढ़ें- Bad Food For Health: सावधान! इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन हो सकता है जानलेवा, आज ही छोड़ें