सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने किया एसएसआर केस का नया बड़ा खुलासा, क्या अब मिल पायेगा न्याय?

SSR Death Case: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब 2 साल हो गए हैं। अब तक उनके केस में कोर्ट कई लोगों को अरोपी बना चुका है। अभी हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक का नाम भी इस केस (SSR Death Case) में जुड़ गया है। इन दोनों पर साल 2020 में कंट्राबेंड की खरीद का आरोप लगा है।
जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है, तब से फैंस न्याय की मांग कर रहे थे, जो अब मिलता दिख रहा है। इसके बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने भी पहली बार इस मुद्दे को लेकर आपनी बात रखी है। जिसे फैंस और आम लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी है।
क्या बोली बहन प्रियंका सिंह
14 जून 2020 को बॉलीवुड के जाने-माने सुपर स्टार सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। वो अपने घर पर मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन के बाद फैंस और परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड की दुनिया भी हिल गई थी। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर कई सवाल उठाए गए, और कई लोगों को सुशांत सिंह राजपूत के केस (SSR Death Case) में आरोपी बनाया गया था।
अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने कहा, ‘सुशांत की मौत एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी।‘ इस बयान के आने के बाद हर कोई फिर से सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। हर कोई उन साजिश करने वालों को जेल भेजना चाहता है, जिसकी वजह से लोगों ने अपना स्टार खो दिया है।
सुशांत के फैंस को चाहिए न्याय
जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है, उनके फैंस और परिवार वाले न्याय (SSR Death Case) की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। उनकी लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉलीवुड स्टार होने से पहले सुशांत सिंह राजपूत एक टीवी एक्टर भी थे।
रिया पर फिर से छाए मुसीबत के बादल
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के केस (SSR Death Case) में रिया फिर से फंसती दिख रही है । एनसीबी के मुताबिक रिया 34 लोगों के साथ मिलकर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करती थी। सिर्फ सुशांत को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई लोगों व और कई हाई प्रोफाइल लोगों को भी ड्रग्स सप्लाई किया जाता था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक बार फिर से नए खुलासे हो रहे हैं।
एनसीबी द्वारा रिया पर आरोप
बुधवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया है। एनसीबी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती अपने ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई किया करती थी। एनसीबी ने अपनी इस ड्राफ्ट चार्ज शीट में रिया के अलावा 34 और लोगों का नाम भी शामिल किया है। एनसीबी के मुताबिक यह ड्रग्स का लेनदेन मार्च 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक हुआ है। आरोप यह भी है की यह लोग सिर्फ सुशांत को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई और लोगों को और कई हाई प्रोफाइल लोगों को भी ड्रग्स सप्लाई करते थे।
यह भी पढ़े:- एसआरके की फिल्म जवान मे काम कर रहे थलपति विजय क्यों नही लेंगे शूटिंग के पैसे? जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण