Bhupinder Singh Death: फिल्मी जगत से जुड़ी रोज नई खबरें सामने आती है। कभी किसी फिल्म की रिलीज डेट सामने आती है, तो कभी कोई गाना रिलीज हो जाता है। लेकिन कुछ खबरें ऐसी भी होती है जो दिल दहला देती है, ऐसी ही एक खबर है जाने-माने गायक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) के निधन की। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। बॉलीवुड स्टार्स काफी दुखी नजर आ रहे है।

82 साल की उम्र में हुआ निधन

Bhupinder Singh

भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) जी का 18 जुलाई को देर रात निधन हो गया, आपको बता दें कि वो लंबे समय से कई बिमारियों से जूझ रहे थे। 82 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। भूपिंदर सिंह के निधन पर कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी दुख जता रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए थे। उसमें से कुछ फिल्में ये थी:-  मौसम, सत्ते पे सत्ता, हकीकत और ऐसी कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए उन्होंने गाने रिकॉर्ड किए थे।

उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। एक्ट्रेस से एक्टर तक हर कोई भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) के निधन पर दुख जता रहा है। कोई भूपिंदर सिंह के साथ बिताए पुराने दिनों को याद कर रहा है, तो कोई उनके पुराने गाने याद कर रहा है। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन से लेकर फिल्म मेकर अशोक पंडित तक का नाम भी इनमे शामिल है। हर एक व्यक्ति अपने अंदाज में भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

वर्ष 2022 में इन गायको ने छोड़ा साथ

Bhupinder Singh

फिल्मी दुनिया ने इस वर्ष अपने कई गायकों को खो दिया है। इसमें पहला नाम बप्पी लहरी का आता है, इसके बाद जाने-माने सिंगर केके का भी निधन हो गया। सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। और अब इसके बाद अब सिंगर भूपिंदर सिंह के निधन ने भी सभी को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़े:- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज़ डेट आलिया की वजह से बढ़ी आगे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *