https://dainikkhabarlive.com/?p=2496&preview=true

Side Effects of Vitamin A: विटामिन (Vitamin) शरीर के लिए आवश्यक हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन अति हमेशा स्वास्थ्य (Health) के लिए नुकसानदेह (Harmful) होती है। चाहे वह अमृत ही क्यों न हो। विटामिन ए (Vitamin A) की बात कि जाए, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा विटामिन ए का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन ए के अधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव (Side Effects of Vitamin A) सिरदर्द (Headache), लीवर खराब होने से लेकर जन्म दोष तक हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं जरूरत से अधिक विटामिन ए युक्त आहार का सेवन से शरीर को क्या नुकसान (Side Effects of Vitamin A) हो सकता है?

विटामिन ए लेने से नुकसान Side Effects of Vitamin A

अधिक मात्रा में विटामिन ए का सेवन करने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

  • अगर आप काफी ज्यादा विटामिन ए युक्त आहार का सेवन करते हैं, तो यह आपके सिरदर्द का कारण बन सकता है।
  • अधिक मात्रा में विटामिन ए का सेवन करने से दस्त की परेशानी हो सकती है।
  • विटामिन ए आंखों के लिए काफी हेल्दी होता है। हालांकि, इसकी अधिकता आंखों के धुंधलेपन का कारण बन सकता है।
  • शरीर में थकावट बने रहने का कारण भी विटामिन ए की अधिकता हो सकती है।
  • झड़ते और बेजान बालों के लिए भी विटामिन ए की अधिकता अनहेल्दी मानी जाती है।
  • शरीर में विटामिन ए की अधिकता स्किन को खराब कर सकती है।
  • विटामिन ए का अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपके हृदय स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
  • महिलाओं के शरीर में विटामिन ए की अधिकता मासिक धर्म की अनियमितता का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें- Side Effects of Long Nails: लंबे नाखून रखने से हो सकता है सेहत को नुकसान, जानें इसे स्वस्थ रखने के उपाय

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *