चमक उठेगी आपकी किस्मत, सावन माह पूर्ण होने से पहले ही करे यह उपाय…

Sawan 2022 : शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव महापुराण और लिंग पुराण में कई सारे उपाय बताए गए हैं। साथ ही इस महीने कई लोग ज्योतिषिय और तंत्र मंत्र के माध्यम से शिवजी की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। शिवपुराण में भी एक ऐसा ही आसान उपाय बताया गया है जो यदि सावन माह में किया जाए तो किसी की भी किस्मत अचानक से चमक सकती है।
यदि कोई व्यक्ति भिखारी भी है तो इस उपाय से वह भी धनवान बन सकता है। वहीं 11 अगस्त को सावन का महीना खत्म होने वाला है। इस महीने के खत्म होने से पहले ही यदि ये उपाय कर लिए जाए तो इसका फल अवश्य प्राप्त होता हैं।
बेल पत्र में देवी लक्ष्मी का वास
Sawan 2022 : शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को विशेष रूप से बेल पत्र चढ़ाए जाते हैं। इस वृक्ष को साक्षात शिव का स्वरूप ही माना जाता है। इस वृक्ष की जड़ों में मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि सावन के महीने में रोज बेल वृक्ष के नीचे गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं तो गरीब व्यक्ति भी धनवान हो जाता है। इस उपाय को शाम के समय करना चाहिए।
वृक्ष की मिट्टी से करें तिलक
Sawan 2022 : अगर आपके जीवन में लगातार परेशानियां बनी रहती है तो बेल वृक्ष की जड़ की थोड़ी सी मिट्टी को घर लाए और रोज उसका तिलक अपने माथे पर लगाएं। इस उपाय से हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही तीर्थ दर्शन का फल भी मिलता है। वहीं वैवाहिक सुख के लिए भगवान शिव और पार्वती को बेल पत्र चढ़ाना चाहिए।
पूर्ण होंगी मनोकामनाएं
Sawan 2022 : सावन के महीने में बेल पत्रों पर चंदन से ऊं लिखकर इसे शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। कम से कम 108 बेल पत्र शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की हर समस्या का समाधान होता है और साथ ही धन की प्राप्ति भी होती है।
यह भी पढ़े:- ‘रक्षाबंधन’ पति-पत्नी के रिश्ते से शुरू होकर बना भाई-बहन का त्योहार