अतरंगी कपड़ों के बाद अब बिना कपड़ों के रणवीर सिंह, न्यूड होकर करवाया फोटोशूट, मची खलबली, देखें फोटोज

Ranveer Singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने फैशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। रणवीर का अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल (Dressing Style) फैंस को काफी पसंद आता है। इसके लिए वह कई बार ट्रोल भी किये जाते हैं। पर उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इस बार रणवीर अपने फोटोशूट (Ranveer Singh Nude Photoshoot) से इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। रणवीर ने ऐसा फोटोशूट करवाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। रणवीर ने एक मैगजीन (Magazine) के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रही हैं।
मैगजीन के लिए कराया न्यूड फोटोशूट
दरअसल, रणवीर सिंह ने एक पॉपुलर मैगजीन के लिए ये न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh Nude Photoshoot) कराया है। कुछ तस्वीरों में तो रणवीर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ये न्यूड (Nude) पोज देकर सभी को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में रणवीर (Ranveer Photos) काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं और अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।
फोटोज में रणवीर अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इस मैगजीन से अपनी फिल्मों की बारे में भी बात की है। फोटोज के साथ रणवीर का इंटरव्यू भी फीचर किया गया है। रणवीर के कुछ फैंस को उनका ये फोटोशूट पसंद आया है तो कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं।
फैंस ने किए कमेंट
रणवीर ने अपनी इन बोल्ड फोटोज (Ranveer Singh Nude Photoshoot) से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वहीं, कुछ लोग ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दीपिका दीदी ये देख के क्या बोलेंगी। एक फैन ने रणवीर सिंह के इस फोटोशूट को मिलिंद सोमन से प्रेरित बताया।
रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।