रचिन ने जड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक,सचिन और राहुल के नाम पर रचिन नाम रखा था

Rachin Ravinder
न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में जड़े कई शतक। बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि कृष्णमूर्ति 90 के दशक में न्यूजीलैंड चले गए थे। लेकिन भारत और क्रिकेट से उनका प्रेम नहीं छूटा। 18 नवंबर 1999 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ। कृष्णमूर्ति ने अपने बेटे का नाम सचिन और राहुल के नाम पर रचिन रखा। रचिन रविंद्र ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। छुट्टियों में भारत आने पर वह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर प्रैक्टिस के लिए भी जाते थे।
अब रचिन रविंद्र ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर वर्ल्ड कप 2023 में शतक ठोक दिया है। उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही है। रचिन ने 88 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की। यह वर्ल्ड कप 2023 में उनकी तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनके बल्ले से शतक निकला था। शतक तक पहुंचने में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का मारा। वर्ल्ड कप से पहले कभी रचिन ने वनडे में टॉप-5 में भी बैटिंग नहीं की थी। 108 रनों की पारी खेलने के बाद मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद पर रचिन आउट हुए।
Also Read: हार्दिक पंड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा क्यों खेलेंगे? वर्ल्ड कप मैच
रचिन रविंद्र के वर्ल्ड कप 2023 में 500 रन भी पूरे हो गए हैं। विश्वकप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वह क्विंटन डिकॉक के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले रचिन सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 2019 में ऐसा किया था। अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाने वाले भी वह पहले बल्लेबाज हैं।
रचिन रविंद्र ने यह शतक अपने परिवार और दोस्तों के सामने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका है। लेकिन उनके माता पिता अब भारत में नहीं हैं। पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण न्यूजीलैंड में वापस जा चुके हैं। उनके नाना-नानी पहली बार उन्हें स्टेडियम में खेलते हुए देख रहे हैं।
Also Read: कट गया WORLD CUP 2023 के सेमीफाइनल का पहला टिकट- श्रीलंका को हराकर भारत ने जगह की पक्की