Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के शरणार्थी बच्चों और महिलाओं से की मुलाकात, शेयर किया इमोशनल वीडियो

Priyanka Chopra Meets Ukrainian Refugees: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने हुनर से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं हैं. वहीं, प्रियंका ग्लोबल यूनिसेफ (UNICEF) गुडविल की एंबेसडर भी हैं. प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ कर हिस्सा लेती है.
इस बीच प्रियंका रूस के हमले के चलते यूक्रेन छोड़ने वाले लोगों से मिलने के लिए पोलैंड (Poland) पहुंची. प्रियंका ने यहां यूक्रेन (Ukraine) के शरणार्थियों समेत वहां बच्चों से भी मुलाकात की. इतना ही नहीं प्रियंका ने इंस्टा पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे.
यूक्रेन शरणार्थियों से मिली प्रियंका चोपड़ा
दरअसल, पौलेंड में यूक्रेन शरणार्थियों से मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रियंका ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बारे में बात करते हुए यूक्रेन की स्थिति के बारे में बताया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि यूक्रेन की स्थिति अभी भी बहुत खराब बनी हुई है, युद्ध अभी भी जारी है. प्रियंका ने कहा कि साइज और संख्या के आधार पर यह मानवीय इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े विस्थापनों में से एक है.
यूनिसेफ की मदद से किया सफर
बता दें, कि प्रियंका (Priyanka Chopra) ने पोलैंड की यह यात्रा यूनिसेफ की मदद से की है. यहां प्रियंका ने रह रहे बच्चों के साथ टाइम स्पेंड भी किया और मस्ती भी की. इसके साथ ही प्रियंका ने बताया कि किस तरह रूस-यूक्रेन युद्ध से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी आवाज खुलकर उठा रही हैं. वहीं प्रियंका के इस प्रयास की हर जगह तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो में जल्द दिखेंगी कैटरीना कैफ, साथ में होगें ये स्टार्स