https://dainikkhabarlive.com/?p=4911&preview=true

Monsoon Road Trips: मॉनसून (Monsoon) का सीजन घूमने के लिए सबसे परफेक्ट मौसम है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो इस सुंदर मौसम में आपको रोड ट्रिप्स (Road Trips) जरूर करना चाहिए। भारत में ऐसी कई जगहें जहां आप रोड ट्रिप का मजा (Enjoy Road Trips) ले सकते है। अगर आपको मॉनसून के दौरान किसी भी जगह की खूबसूरती को एक्सप्लोर (Explore) करना है तो रोड ट्रिप बेस्ट ऑप्शन है। रोड ट्रिप के जरिए आप बारिश के मौसम में नेचर की उस खूबसूरती (Nature’s Beauty) का दीदार कर सकते है। तो आइए जानते हैं उन जगहों (Best Routes) के बारे में जहां आप रोड ट्रिप के मजे उठा सकते हैं।

दिल्ली से ऋषिकेश

https://dainikkhabarlive.com/?p=4911&preview=true

Monsoon Road Trips: ऋषिकेश भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशनो में से एक है। पूरी दुनिया यहां की सुंदरता की दीवानी है। वहीं ये अपनी धार्मिक संस्कृति के कारण भी दुनियाभर में जाना जाता है। अगर आप बारिश के मौसम में किसी हिल स्टेशन पर रोड ट्रिप करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सुंदर हरियाली से भरे 233 किलोमीटर का सफर आपकी जिंदगी के सबसे सुंदर अहसासों में से एक होगा।

मुंबई से गोवा

https://dainikkhabarlive.com/?p=4911&preview=true

Monsoon Road Trips: मॉनसून के दौरान अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो मुंबई से गोवा जा सकते हैं। मुंबई से गोवा जाने के लिए रास्ते काफी स्मूद हैं। साथ ही आपको रास्ते में कई खूबसूरत  नजारे भी नजर आएंगे। इस रास्ते में कई फूड ज्वॉइंट्स भी हैं जहां आप बारिश के दौरान टेस्टी खाना खा सकते हैं। मुंबई से गोवा आप NH 48 के जरिए जा सकते हैं। मुंबई से गोवा की दूरी 590 किलोमीटर है जहां पहुंचने के लिए आपको लगभग 10 से 11 घंटे का समय लगेगा। यात्रा के दौरान आपको कई खूबसूरत जगहें भी देखने को मिलेंगी।

दिल्ली से अल्मोड़ा

 https://dainikkhabarlive.com/?p=4911&preview=true

Monsoon Road Trips: दिल्ली से हिमाचल और उत्तराखंड जाना काफी आसान है। आप पहाड़ों की सुंदरता का मजा लेने के लिए रोड ट्रिप के जरिए दिल्ली से अल्मोड़ा जा सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 370 किलोमीटर है। इस दौरान आपको रास्ते में कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। दिल्ली से अल्मोड़ा जाते समय बीच में मुक्तेश्वर, भीमताल, लैंसडाउन, जागेश्वर मंदि, कसार देवी मंदिर द्वाराहाट जैसी जगहें आएंगी। दिल्ली से अल्मोड़ा जाने के लिए बेस्ट रूट NH9 है।

दार्जिलिंग से गैंगटॉक

https://dainikkhabarlive.com/?p=4911&preview=true

Monsoon Road Trips: मॉनसून में पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दार्जलिंग से गैंगटॉक जा सकते हैं। मॉनसून में रोड ट्रिप से जरिए यहां जाना आपके लिए यादगार बन जाएगा। बारिश के मौसम में यहां बादल बहुत नीचे आ जाते हैं। दार्जिलिंग से गैंगटॉक जाने के रास्ते में आपको कई मंदिर और मोनेस्ट्री दिख जाएंगी। दार्जिलिंग से गैंगटॉक तक की दूरी 100 किलोमीटर है जहां आप NH10 से जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको सिर्फ 4 घंटे का समय लगेगा।

उदयपुर से माउंट टाबू

उदयपुर से माउंट टाबू https://dainikkhabarlive.com/?p=4911&preview=true

Monsoon Road Trips: उदयपुर से माउंट टाबू जाते समय आपको बीच में कई लैंडस्केप्स नजर आएंगे। मॉनसून में इन लैंडस्केप्स की खूबसूरती काफी अलग नजर आती है। माउंट टाबू समुद्र लेवल से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा एक खूबसूरत शहर है। मॉनसून के यहा का मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां आप NH27 के जरिए जा सकते हैं। उदयपुर से माउंट टाबू की दूरी 163 किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें- Travelling Tips: कम बजट में इन जगहों पर कर सकते हैं ट्रिप प्लान, कई सुविधाओं के साथ रहना-खाना सब फ्री

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *