https://dainikkhabarlive.com/?p=2958&preview=true

Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में अक्सर पेट खराब (Upset stomach) हो जाता है। लोग बाहर खाना खाते हैं या बाहर का पानी पीते हैं उनका पेट जल्द ख़राब होता है। वहीं, इस मौसम (Weather) में उन लोगों का भी पेट आए दिन खराब हो जाता है जो लोग घर का खाना खाते हैं। बारिश के मौसम (Monsoon) में पेट खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अनहाइजीनिक खाना, पानी या फिर हाथों के माध्यम से शरीर में पहुंची गंदगी। उल्टा-सीधा खाना या फिर विपरीत प्रकृति के भोजन एक साथ खाना भी पेट और पाचन (Digestion) को गड़बड़ा सकता है।

मौसम के बदलाव (Changing weather) के कारण भी पेट गड़बड़ होने की समस्याएं हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों (Home Remedies) के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप पेट खराब से निजात पा सकते हैं।

पेट खराब होने के लक्षण

Monsoon Health Tips

  • कुछ खाते ही पेट फूल जाना(Bloating)
  • गैस बनना (Gas)
  • जी मिचलाना (Nausea)
  • सीने पर जलन (Heartburn)
  • अतिसार (Lose motion)
  • पेट में मरोड़ आना (Cramps)
  • पेट में असहजता होना (Abdominal Discomfort)

क्या करें?

Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips: पेट खराब को ठीक करने के लिए आप कई घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। पहली बात तो ये कि रसोई में अगर सेब का सिरका ना हो तो इसे लाकर रखें। यह कई विधियों से सेहत और सौंदर्य को बेहतर बनाने का काम आता है। एपल साइडर विनेगर (ACV) गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। आप एक चम्मच सेब का सिरका पी लें आपका पेट जल्द ठीक हो जाएगा। आप चाहें तो इसे आधा कप पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

पुदीना (Mint)

Monsoon Health Tips
Monsoon Health Tips: अपच, खट्टी डकार, सीने पर जलन, पेट फूलना जैसी जितनी भी समस्याएं हैं आप इन्हें दूर करने के लिए पुदीन पत्ती का उपयोग कर सकते हैं। आप 4 से 5 पुदीना पत्ती लेकर इन्हें एक चुटकी नमक के साथ चबाकर खा लें। तुरंत आराम मिलेगा।

अजवाइन (Ajwain)

Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips: अजवाइन सीड्स को आप खाना खाने के बाद आधा चम्मच खा लें। चबाकर खाने में दिक्कत हो तो पानी के साथ निगल लें। इससे पेट में भारीपन, पेट दर्द और गैस की समस्या में राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: त्वचा के दाग-धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *