Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के 39 दिन बाद यानी आज एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है. बता दें कि इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी (Bharatiya Janata Party) और शिंदे गुट (Eknath Shinde) में 50-50 का फार्मूला लागू हुआ हैं. दोनों ओर से 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र कैबिनेट में एक भी महिला को जगह नहीं दी गई हैं.
करोड़पति मंत्रियों को मिली कैबिनेट में जगह
Maharashtra Cabinet expansion | Governor Bhagat Singh Koshyari administers the oath of office to 18 MLAs as ministers pic.twitter.com/2eDIBVxWj3
— ANI (@ANI) August 9, 2022
Maharashtra Cabinet Expansion : बता दें कि शिंदे (Eknath Shinde) की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं. सबसे कम 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पैठान सीट से विधायक संदीपन भुमरे के पास है. इसके अलावा इस बार कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री को भी जगह दी गई हैं, जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें से कई पर तो गंभीर धाराएं भी लगी हुई हैं.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर 18 क्रिमिनल केस दर्ज हैं और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर 4.
गौरतलब है कि कैबिनेट में उन मंत्रियों को भी जगह दी गई है जो केवल 10वीं और 12वीं पास है. बहरहाल मुख्यमंत्री (Eknath Shinde) खुद सबसे कम 10वीं पास हैं और डिप्टी सीएम (Devendra Fadnavis) ने ग्रेजुएशन की हुई है.
दोनों गुट के 9-9 मंत्रियों ने ली शपथ
Maharashtra Cabinet Expansion : एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आज अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुन्गंतीवार, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खडे, रवींद्र चह्वाण, अतुल सावे और मंगलप्रभात लोढा ने शपथ ली.
इस के अलावा शिंदे गुट से गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीप भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर और शंभुराज देसाई ने शपथ ली.
इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या अब 20 हो गयी है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है. बता दें कि सभी मंत्रियों ने दक्षिण मुंबई के राज भवन में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. हालंकि किसी राज्य मंत्री ने आज शपथ नहीं ली है.
यह भी पढ़े- बिहार में जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन टूटा, शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश कुमार