Koffee With Karan 7: जानिए रणबीर से शादी के ढाई महीने बाद सुहागरात पर क्या बोलीं आलिया?

koffee-with-karan-7-know-what-alia-said-on-honeymoon
जल्द ही हॉटस्टार पर फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का 7वां सीजन (Koffee With Karan 7) शुरू होने वाला है, जिसका नया प्रोमो सामने आया है। शो (Koffee With Karan 7) के पहले एपिसोड के गेस्ट बॉलीवुड के फेमस स्टार, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं। प्रोमो में रणवीर और आलिया को ढेर सारी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान होस्ट करण जौहर (Karan Johar) आलिया से शादी से जुड़ा एक सवाल करते हैं, जिस पर आलिया का जबाब सुनकर आप भी हैरान हो जाऐंगे।
सुहागरात पर बोलीं आलिया
होस्ट करण जौहर अपने शो (Koffee With Karan 7) के पहले मेहमान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का स्वागत करते हैं और दोनों को अपनी-अपनी लाइफ में हैप्पिली मैरिड बताते हुऐ इंट्रोड्यूस करते हैं। रैपिड फायर राउंड में जब करण जौहर ने आलिया से शादी के उस एक मिथ के बारे में पूछा जो उनकी शादी के बाद बुरी तरह से टूटा। तो आलिया कहती हैं- “सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है, क्योंकि आप थके हुए होते हैं।” ये सुनकर करण और रणवीर हंस पड़ते हैं।
रणबीर-आलिया की शादी
आपको बता दें कि, आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शादी की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के सेट पर हुई थी। आलिया और रणबीर ने एक-दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया और 14 अप्रैल 2022 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी
आलिया भट्ट ने शादी के करीब दो महीने बाद इंस्टा पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। आलिया अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि आज उनकी अगली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ (Darlings) का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 5 अगस्त को नेटफिल्क्स पर रिलिज होगी।
यह भी पढ़ें- कपूर खानदान में जल्द आएगा नन्हा मेहमान ?, आलिया भट ने खुद पोस्ट कर दी जानकारी