April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए इस वर्ष कब है धनतेरस, क्या है सही तिथि और इसके मुहूर्त

0

Dhanteras 2022: धनतेरस साल का एक बहुत बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है जो पूरे भारत में हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है। लोग इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। धनतेरस (Dhanteras 2022) से शुरू होकर भैया दूज पर खत्म होने वाले इस त्योहारी सीजन का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है।

कब होती है धनतेरस

Dhanteras 2022

धनतेरस (Dhanteras 2022) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष धनतेरस (Dhanteras 2022) का पावन पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है।

शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022

त्रयोदशी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर, 2022 – 06:03 अपराह्न

प्रदोष काल – 22 अक्टूबर, 05:45 अपराह्न से 08:17 अपराह्न

वृषभ काल – 22 अक्टूबर, 07:01 अपराह्न से 08:56 अपराह्न तक

किस दिन पूजन करना होगा ठीक 

Dhanteras 2022

लोग 22 अक्टूबर, 2022 को भगवान यम को दीप अर्पित कर सकते हैं, जिसे ‘यमदीपम’ के नाम से जाना जाता है और लक्ष्मी पूजन दोनों दिन – 22 और 23 अक्टूबर को भी किया जा सकता है। 23 अक्टूबर को त्रयोदशी उदय तिथि होगी इसलिए इस वर्ष 23 अक्टूबर 2022 को भी लोग सामान खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े:- गोवर्धन पूजा 2022: क्यों 25 अक्टूबर को नहीं 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन त्योहार, जानिए शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *