जानिए क्या कहते है आज आपके किस्मत के सितारे, किस उपाय को करने से हो जायेंगे आपके वारे न्यारे, दैनिक राशिफल

मेष राशि
Horoscope 8th September: मेष राशि वालों को आज बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहयता से कार्य कुछ आसान हो जाएंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। घर का माहौल ठीक ठाक होगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। ज्यादा इमोशनल होना आपकी छवि खराब कर सकता है।
भाग्य:- 91 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी की आराधना करें।
वृषभ राशि
Horoscope 8th September: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय है। आप इस समय निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। घर में कुछ करीबी लोगों का आगमन होगा। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी हो सकती है। युवा गलत संगति में पड़कर करियर खराब न करें। व्यवसाय में कर्मचारियों और सहयोगियों का उचित योगदान मिलेगा।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।
मिथुन राशि
Horoscope 8th September: मिथुन राशि वालों को आज हर काम सावधानी पूर्वक ही करना होगा, अन्यथा नुकसान संभव है। मित्र के सहायता से उलझे हुए काम पूरे होंगे। मानसिक रूप से भी आज आप अधिक आराम महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। इससे संबंधों में भी खटास आ सकती है।
भाग्य:- 79 प्रतिशत
उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
कर्क राशि
Horoscope 8th September: आज कर्क राशि वालों को किसी करीबी रिश्तेदार खास समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होने पर आपको किसी काम की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। किसी भी नई योजना पर कोई निर्णय लेने से पहले उसके बारे में वरिष्ठ लोगों से सलाह लें।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
सिंह राशि
Horoscope 8th September: सिंह राशि वाले आज धार्मिक सोच रखने वाले लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे उनकी सोच में भी सकारात्मक आयेगी। आपके महत्वपूर्ण कार्य भी आज पूरे होंगे। छात्रों को साक्षात्कार और करियर संबंधी परीक्षाओं में भी आज अच्छी सफलता मिलने के योग है। छात्र अपनी समस्याओं को शांति से सुलझाने का प्रयास करें।
भाग्य:- 89 प्रतिशत
उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
कन्या राशि
Horoscope 8th September: कन्या राशि वालों के परिवार के सदस्य आज आपकी किसी समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। घर में धार्मिक आयोजन से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। आप अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ धन के मामले में कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी की पूजा-आराधना करें।
तुला राशि
Horoscope 8th September: तुला राशि वालों का घर के रखरखाव और नवीनीकरण से संबंधित योजनाएं बनाने में समय व्यतीत होगा। किसी विशेष कार्य को पूरा करने में आज आपको सफल हासिल होगी। भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करे। किसी निजी मामले को लेकर पड़ोसी से लड़ाई हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।
भाग्य:- 82 प्रतिशत
उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
Horoscope 8th September: वृश्चिक राशि वाले किसी भी काम को करने से पहले उससे जुड़ी पूर्ण जानकारी हासिल कर लें। निश्चित रूप से इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें। भाइयों से अच्छे संबंध रखने की आप पूरी कोशिश करेंगे। दैनिक दिनचर्या ठीक न होने से सेहत खराब हो सकती हैं।
भाग्य:- 72 प्रतिशत
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले आज कुछ समय अपनी दिलचस्प और पसंदीदा चीजों में बिताएंगे। आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव करेंगे और आध्यात्मिक विषयों में आपकी विशेष रुचि होगी। दोपहर में ग्रहों की स्थिति कुछ बाधाएं पैदा कर सकती हैं, इसलिए अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करें।
भाग्य:- 65 प्रतिशत
उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज सामाजिक या समाज से जुड़ी बैठकों में अपना विशेष योगदान देंगे। आपके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। कोई नया ज्ञान सीखने में भी समय उत्तम होगा। इस समय अपनी निजी गतिविधियों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। कार्यस्थल पर आप अपनी जिम्मेदारी के प्रति अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
भाग्य:- 72 प्रतिशत
उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की आज किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे कुछ पारिवारिक मामले भी सुलझेंगे। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष ध्यान रहेगा। स्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। आपके कुछ करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है, ध्यान रखें।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- माता सरस्वती की पूजा करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को किसी जरूरतमंद की मदद करने से बहुत खुशी प्राप्त होगी। अध्यात्म को बनाए रखने में आपकी रुचि रहेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में लीन रहेंगे। यदि संपत्ति से संबंधित कोई कार्रवाई चल रही है तो उसमें फिलहाल कुछ विलंब होने की संभावना है।
भाग्य:- 72 प्रतिशत
उपाय:- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
यह भी पढ़े:- जानिए, किस राशि के व्यक्ति को क्या उपाय करने से उनका आज का दिन होगा मंगलमय