जानिए नवरात्रि के तीसरे दिन कैसा रहने वाला है आपका भाग्य, दैनिक राशिफल

मेष राशि
Horoscope 28th September: मेष राशि के व्यक्ति आज आर्थिक स्थिति में महबूत रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें। आपका समर्थन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अगर आप जमीन बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज इससे बचें। कार्यक्षेत्र में कोई दुविधा हो तो भाइयों या किसी करीबी की मदद लें।
भाग्य:- 89 प्रतिशत
उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।
वृषभ राशि
Horoscope 28th September: वृषभ राशि वालों रुके हुए कार्य को करने का आज अच्छा समय है। अहंकार और क्रोध को अपने स्वभाव में न आने दें। इसके कारण कई चीजें गलत हो सकती हैं। किसी भी रिश्ते को मधुर रखना जरूरी है। व्यापारिक मामलों में रुपये के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्य:- 92 प्रतिशत
उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि
Horoscope 28th September: मिथुन राशि के लोगो के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं। समय के मूल्य को पहचानें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। कोई दोस्त स्वार्थ के कारण आपके साथ संबंध खराब कर सकता है इसलिए किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय सही है।
भाग्य:- 92 प्रतिशत
उपाय:- सफेद वस्तु का दान करें।
कर्क राशि
Horoscope 28th September: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का अति उत्तम है। संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे। समय के मूल्य को पहचानें। सही समय पर काम नहीं करने से आपको नुकसान ही होगा। बच्चों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। घर के बड़ों का सम्मान करने का विशेष ध्यान रखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी।
भाग्य:- 92 प्रतिशत
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि
Horoscope 28th September: सिंह राशि के व्यक्ति आज अपने कार्यों को पूरी लगन से पूरा करेंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। कुछ समय अनुभवी लोगों के संपर्क में बिताएं या आत्मचिंतन के लिए एकांत में बैठें। कोर्ट से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। आज दूर के क्षेत्रों से कुछ महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे और अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
कन्या राशि
Horoscope 28th September: कन्या राशि के व्यक्ति अपनी बुद्धि से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। सोशल मीडिया और गलत गतिविधियों पर समय बर्बाद न करें। इस समय काम को लेकर पूरी गंभीरता और सादगी से रहें।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि
Horoscope 28th September: तुला राशि के व्यक्ति बहुत ही दिलेर होते हैं। कई बार बातचीत के दौरान आपके मुंह से कुछ ऐसा निकल सकता है, जो रिश्ते के लिए हानिकारक होगा। आज कई मामलों में आपको धैर्य रखना होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित योजनाओं में थोड़ी परेशानी होगी।
भाग्य:- 72 प्रतिशत
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
Horoscope 28th September: वृश्चिक राशि के लोगो आज अपनी बुद्धि का प्रयोग करें, और चतुराई से काम करे। इस समय धैर्य रखना ही समझदारी है। इस समय प्रतिस्पर्धा के माहौल में अधिक प्रयास और समय देने की जरूरत है। पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- माता पिता का आशीर्वाद लें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों आज किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कोई निर्णय न लें। आलस्य के कारण विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बच्चों से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करना लाभदायक नहीं रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।
भाग्य:- 82 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसलिए नेगेटिव एक्टिविटी वाले लोगों से दूर रहें। छात्रों को सोशल मीडिया और गलत कामों से अपना ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यदि व्यापार में कोई नवीनीकरण या क्षेत्र संबंधी योजना बन रही है तो अपना ध्यान विशेष रूप से उस पर केंद्रित करें।
भाग्य:- 64 प्रतिशत
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के व्यक्ति आज किसी पुराने कार्य को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। अतीत को वर्तमान पर हावी न होने दें। अपने विचार सकारात्मक रखें। आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में कुछ नए अनुबंध विकसित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अत्यधिक परिश्रम के कारण थकान और कमजोरी बनी रह सकती है।
भाग्य:- 95 प्रतिशत
उपाय:- माता सरस्वती की पूजा करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों सोच समझकर ही खर्चे करिए अन्यथा भरी नुकसान हो सकता हैं। अपने निर्णय को सर्वोच्च रखें। सगे-संबंधियों के साथ व्यवहार में संयम रखें। नई पार्टियों और व्यापार में नए लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध स्थापित करने से पहले ध्यान से सोचें। परिवार में एक दूसरे के लिए प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- सफ़ेद वस्तु का दान करें।
यह भी पढ़े:- जानिए आज परिश्रम आपको सफलता दिलाएगा या किस्मत में नुकसान ही होगा, दैनिक राशिफल