रुपये पैसों और सेहत के मामलों में बरतें सावधानी, जानिए आपका दैनिक राशिफल

मेष राशि
Horoscope 3rd September: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कुछ खास है और परिवार के साथ खुशी से समय व्यतीत करें। परिवार में खुशियां आएंगी। दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा और शाम के समय दोस्तो के आने से आपको प्रसन्नता होगी।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
वृषभ राशि
Horoscope 3rd September: वृषभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मान सम्मान का लाभ होगा। मित्रो की सहायता प्राप्त करने में आप सफल होंगे। यात्रा का लाभ होगा और यात्रा लाभकारी रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आपको नौकरी और व्यापार में भी विशेष लाभ की उम्मीद है।
भाग्य:- 82 प्रतिशत
उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
मिथुन राशि
Horoscope 3rd September: मिथुन राशि के लोगो के लिए आज का दिन लाभकारी है और आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। परिवार में शांति आएगी और सभी बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी और साझेदारों का साथ मिलेगा।
भाग्य:- 70 प्रतिशत
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
Horoscope 3rd September: आज का दिन कर्क राशि के लोगो के लिए कुछ मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको आवश्यकतानुसार जोखिम भी उठाना पड़ सकता है और इसमें आपको परिणाम भी कुछ खास प्राप्त नही होगा, मगर ऐसा करने से आपके लिए सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं।
भाग्य:- 79 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी की पूजा – आराधना करें।
सिंह राशि
Horoscope 3rd September: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास होने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव के योग बने हुए हैं। आप कभी भी बदलाव से नहीं डरते मगर आज किसी उच्च स्तर के व्यक्ति द्वारा बदलाव होगा, जो आपके लिए थोड़ी निराशा का कारण भी बन सकता है। वरिष्ठ की सलाह से कार्य करे तो लाभ होगा।
भाग्य:- 95 प्रतिशत
उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
Horoscope 3rd September: कन्या राशि वालों का मन आज किसी कारण से दुविधाग्रस्त हो सकता है। किसी बड़ी बात से आप परेशान रहेंगे। कार्यस्थल के विकास के लिए किए गए प्रयास बेकार हो सकते हैं। सूर्यास्त तक आप अपने धैर्य और समझदारी से दुश्मनों पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे।
भाग्य:- 70 प्रतिशत
उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
तुला राशि
Horoscope 3rd September: आज किसी कारण से आज दुविधा में पड़ सकते है। पारिवारिक मुश्किल आपकी समस्या को बढ़ा सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी के साथ वाद-विवाद से मन खराब हो सकता है तथा चिंताएं बढ़ सकती है।
भाग्य:- 65 प्रतिशत
उपाय:- माता पिता का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी विशेष है, आज आपकी शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे उनसे आपको भविष्य में लाभ अवश्य ही होगा। संतान के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आज आपका अच्छे लोगों से बेहतर संपर्क रहेगा।
भाग्य:- 92
उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
धनु राशि
आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि मिलने के योग है। अगर आप अपना काम लगन से करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज समय भी आपके साथ होगा और परिवार के सदस्यों से भी सहायता मिलेगी।
भाग्य:- 89 प्रतिशत
उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों का आज घर के सदस्यों के साथ कुछ विवाद हो सकता है, मगर फिर भी आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य सुख की प्राप्ति होगी और धन, पद, प्रतिष्ठा में अच्छा लाभ होगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ अनुभव कर सकते हैं।
भाग्य:- 92 प्रतिशत
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल आज कुछ अलग हैं। यह शुभ योग आपको आर्थिक सफलता की ओर ले जाएंगे। कोमल वाणी से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगो को आज के दिन कार्यक्षेत्र और व्यापार में अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं और ऐसा करने से आपको लाभ होगा।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
यह भी पढ़े:- कैसे सवारे अपने रूठे भाग्य को, किस ग्रह से होंगी आपकी सभी परेशानियां दूर, जानिए