March 29, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 28 मार्च सप्तमी नवरात्रि के दिन आपके साथ क्या होने वाला है खास, दैनिक राशिफल

0
Horoscope 28th March

मेष राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : मेष राशि के लोग आज आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। संतान को लेकर किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर आपका जोर रहेगा। हालांकि, आज पति-पत्नी के रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, क्रोध करने से बचें।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- चीटियों को आटा खिलाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : वृषभ राशि के लोगों का आज पूरा ध्यान काम पर रहेगा। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति को धन उधार देते समय सावधान रहें। क्योंकि आज पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही हैं। इस समय आप कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

मिथुन राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : मिथुन राशि के लोग आज अपना दिन खुद की जरूरतों को पूरा करने में बिताएंगे। फिलहाल, आपको अपने चाचा और भाईयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं आज आपको साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। ध्यान और योग पर अधिक ध्यान दें।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : कर्क राशि के जातकों को आज बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। किसी भी प्रकार की उलझन की स्थिति में जीवनसाथी की सलाह से आपका आत्मबल बना रहेगा।

भाग्य:- 86 प्रतिशत 

उपाय:- पीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : सिंह राशि के लोग आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। थोड़ा संभलकर रहें। बच्चे की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। आज किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप न करें। पार्टनर के साथ कुछ तनाव हो सकता है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : कन्या राशि के लोगो आज आपका बहुत समय सरकारी कार्यस्थल पर व्यतीत होगा। झूठे लोगों की दोस्ती से दूर रहो, क्योंकि इससे नुकसान के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। बच्चे पर अत्यधिक नियंत्रण न रखें। यानी उन पर ज्यादा रोक टोक न करें। पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्य:- 84 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

तुला राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : तुला राशि के लोगो को आज कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। जल्दी अमीर बनने की चाहत में युवा कोई गलत रास्ता न अपना लें। अपने कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करते रहें। अगर आप मौजूदा कारोबार से जुड़ा कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो इस बारे में सोच विचार कर लें। जीवनसाथी का सहयोग आपको कई कार्यों में मदद करेगा।

भाग्य:- 76 प्रतिशत 

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

वृश्चिक राशि

Horoscope 28th March

Horoscope 28th March : वृश्चिक राशि के लोगो का दिन धन के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। घर परिवार में आज वातावरण सामान्य रहेगा। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें वरना आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि

Horoscope 28th March

धनु राशि के लोग आज अपने अच्छे स्वभाव से समाज में मान-सम्मान बनाए रखेंगे। इस समय आपकी आय के साधन बने रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां ठीक से चल रही होंगी। यदि आप अपने सगे-संबंधियों से बहुत अधिक अपेक्षा रखते हैं तो आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर राशि

Horoscope 28th March

कोई भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके बारे में ठीक प्रकार से योजना अवश्य बना ले। इस समय घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप जिस व्यवसाय से संबंधित बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें प्रयास करते रहें। पति-पत्नी के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर विवाद हो सकता है।

भाग्य:- 70 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

Horoscope 28th March

कुंभ राशि का आज का दिन अपनी कलात्मक और खेल संबंधी रुचियों में बीतेगा। फिलहाल, आपको अपने घर की व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटका सकती है। आपके संपर्क सूत्र और व्यवसाय में मार्केटिंग के नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि

Horoscope 28th March

मीन राशि वालों भाग्य आज आपको अच्छी तरक्की प्राप्त कराएगा। माता पक्ष से आपके संबंधों में खटास आ सकती है। पब्लिक डीलिंग और शिक्षा से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही आपको पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

 

यह भी पढ़े:- जानिए 27 मार्च षष्ठम् नवरात्रि के दिन आपके साथ क्या होने वाला है खास, दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *