1 सितंबर 2022, महीने का पहला दिन कैसी रखेगा आपकी सेहत, कैसा बीतने वाला है आपका दिन, जानिए

मेष राशि
Horoscope 1st September: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा और पारिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको आपका पसंदीदा कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें तो बेहतर होगा।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
वृषभ राशि
Horoscope 1st September: वृषभ राशि के लोगो का आज का दिन धन की स्थिति से काफी अच्छा रहने वाला है और आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। रुके हुए तमाम कार्य आज फिर शुरू हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हो रही योजनाओं का अच्छा लाभ होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
भाग्य:- 92 प्रतिशत
उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि
Horoscope 1st September: मिथुन राशि वालों आज आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके मत में कुछ लाभकारी हो सकता हैं और आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, जो आपके कुछ प्रियजनों को परेशान कर सकता है। दूसरों की मदद करने से आपको शांति मिलेगी।
भाग्य:- 89 प्रतिशत
उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।
कर्क राशि
Horoscope 1st September: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा और घरेलू सामानों पर धन व्यय होगा। सांसारिक सुख के साधनों की ओर रुचि बढ़ेगी, सुख का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों से किसी भी तरह की लड़ाई मन खराब कर सकती है।
भाग्य:- 92 प्रतिशत
उपाय:- केले के वृक्ष की पूजा करें।
सिंह राशि
Horoscope 1st September: सिंह राशि वालों ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। आज आपकी बहुत सी मनोकामनाएं पूर्ण होने से आपका हर्ष उल्लास चरम सीमा पर होगा और काम में सफलता मिलेगी। पिता और वरिष्ठों के आशीर्वाद से कोई बड़ी खुशी मिल सकती है
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
कन्या राशि
Horoscope 1st September: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी है, कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन, सम्मान एवं प्रसिद्धि में लाभ होगा। आज आपके रुके हुए अन्य कार्य भी पूरे होंगे और आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि
Horoscope 1st September: तुला राशि वालों आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप पॉलिटिक्स के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी आप ठीक प्रकार से निभायेंगे।
भाग्य:- 72 प्रतिशत
उपाय:- पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आज किसी कारणवश आपको अनचाही यात्रा पर जाना होगा। व्यापार में हो रही प्रगति से आप बहुत खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक भार से मुक्ति मिलेगी।
भाग्य:- 92 प्रतिशत
उपाय:- पीली वस्तु का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से सुख की प्राप्ति होगी और परिवार में शुभ कार्यों की तैयारी करने में खुश होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपको शांति मिलेगी।
भाग्य:- 82 प्रतिशत
उपाय:- गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी आपदा ला सकता है। जीवनसाथी की सेहत अचानक खराब हो जाने के कारण भागदौड़ और अधिक खर्च की स्थिति पैदा होगी। प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से पहले उसके सभी कानूनी पहलुओं की ठीक प्रकार जांच अवश्य करे।
भाग्य:- 64 प्रतिशत
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आपका स्पष्टवादी व्यवहार आपको सम्मान और सफलता दिलाएगा। सेहत का खास ख्याल रखें और परिवार के साथ समय बिताए।
भाग्य:- 95 प्रतिशत
उपाय:- माता सरस्वती की पूजा करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा और मन के अनुकूल लाभ से आप खुशी का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति अब पहले से कुछ बेहतर हो सकती है और आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आप संतुष्ट रहेंगे।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।