April 19, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 17 अप्रैल का दैनिक राशिफल, क्या होगा आज आपके लिए खास, और किसे करना पड़ेगा अभी और इंतजार, जानिए

0
Horoscope 17th April

मेष राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : मेष राशि वालों आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फस सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से फोन पर बात करें और अपना काम नए तरीके से करें। घर और काम के बीच सामंजस्य बनाए रखने में कठिनाई होगी। जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रहें। व्यापार में नए लोगों से संपर्क होगा, जिससे आपकी तरक्की होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी आप पूरी तरह सक्षम रहेंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान जी की पूजा करें।

वृषभ राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : वृषभ राशि वालों को बदलते मौसम के कारण सेहत का ध्यान देने की जरूरत है। पुराने विचारों की अपेक्षा नए विचारों को प्राथमिकता दें। बदलाव करने का यह सही समय नहीं है। भूमि के मुद्दों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। जल्दबाजी और भावना के कारण गलत निर्णय भी ले सकते हैं। इस समय आप निवेश और बैंकिंग जैसी गतिविधियों में संलग्न हो सकते हैं।

भाग्य:- 86 प्रतिशत 

उपाय:- पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : मिथुन राशि वालो आज का दिन आपके हित में होगा। आप सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। घर के बड़े या अनुभवी लोग उचित मार्गदर्शन देंगे। दोपहर में समय की गति कुछ अलग होगी। रुपया कहीं लटक सकता है। आप बेचैन और मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे क्योंकि समस्या का समाधान नहीं होगा। आपको व्यापार से जुड़े कुछ लाभकारी प्रस्ताव मिल सकते हैं।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : कर्क राशि वालों आज आपको दिमाग से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है। इस समय अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने विचारों को सबके सामने प्रकट न करें। परिवार के सदस्यों के सहयोगात्मक दृष्टिकोण में कुछ खामियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण किसी सदस्य को डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : सिंह राशि के जातक आज अपनी सूझबूझ से कार्यों को पूर्ण करेंगे। ध्यान रखें कि आप अपनी आवाज से परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई जोखिम न लें। किसी रिश्तेदार की ईर्ष्या से आपका दिल परेशान रहेगा। अब राजनीतिक कार्यों में तेजी आएगी। परिवार के साथ कपड़े और गहनों की खरीदारी में खुशी-खुशी समय बीतेगा। खतरनाक गतिविधियों से बचें।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : कन्या राशि वालों आज परिवार के साथ सुखद समय बिताए। निवेश संबंधी गतिविधियों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आप साजिश या विरोधाभास की स्थिति में फंस सकते हैं। इस समय यात्रा करना परेशानी भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। घर को नया लुक देने के लिए घरवाले आपस में चर्चा करेंगे।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : तुला राशि वाले आज चुस्त दुरुस्त रहेंगे। दूसरों के साथ किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें। करियर और व्यापार में स्थिरता आएगी। लंबी दूरी की यात्रा फलदायी और लाभप्रद रहेगी। पति-पत्नी आपस में तालमेल बनाकर घर की उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 17th April

Horoscope 17th April : वृश्चिक राशि के जातक आज परिवार को अपना समय दे। जल्दबाजी के कारण आपका कोई काम बिगड़ने की संभावना है। इस बार धैर्य रखने की जरूरत है। आपको नई नौकरी मिल सकती है। अपनी किसी भी व्यावसायिक योजना और गतिविधियों के बारे में किसी से बात न करें। किसी सदस्य की सगाई को लेकर घर में जश्न और पार्टी का माहौल हो सकता है।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि

Horoscope 17th April

धनु राशि वाले आज कार्यस्थल पर मेहनत से सभी को अपने काम से खुश करेंगे। दोपहर के समय कोई अप्रिय समाचार या अशुभ संदेश प्राप्त हो सकता है जो मन को दुखी कर देगा। घर में बड़ों की उचित देखभाल न करने से आत्म-घृणा हो सकती है। इसलिए उनके लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। व्यापार में आज का दिन कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

Horoscope 17th April

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय कार्य में बीतेगा। अपने अहंकारी व्यवहार पर पत्थर रखो। अजनबियों पर भरोसा करना आपके लिए एक चुनौती हो सकती है। इन नकारात्मक चीजों को नियंत्रित करके आप के अनुकूल होने में सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा के कार्यों में कोई नई संभावना काम आ सकती है।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

कुंभ राशि

Horoscope 17th April

कुंभ राशि वालो आज आपको गौ सेवा करनी चाहिए। छात्रों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। इसलिए गलत गतिविधियों पर ध्यान न दें। घर के किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना करना आपको परेशानी में डाल सकता है।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मीन राशि

Horoscope 17th April

मीन राशि के जातक आज अपनी समझदारी से सभी का दिल जीत लेंगे। इस समय अपना अटका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए विशेष प्रयास करें। बिना मतलब के किसी से मत उलझो। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में कोई लापरवाही या गलती न करें। पति-पत्नी एक-दूसरे की समस्याओं के शिकार होंगे।

भाग्य:- 81 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

यह भी पढ़े:- सूर्य का राशि परिवर्तन जानिए किस राशि पर होगा दयावान, और किसे मिलेगा एक बार फिर इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *