April 23, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए, कैसा रहेगा आपका 12 अगस्त का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत सहित उपाय

0
Horoscope 15th September

मेष राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: आज आप लोगो के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। ज़मीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना है। इससे मन काफी प्रसन्‍न रहेगा और सारे काम बनते चले जाएंगे। हालांक‍ि सांयकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी रहेगी। लेक‍िन परेशान न हों, धैर्य बनाए रखें सब शुभ रहेगा।

भाग्‍य:- 96 प्रत‍िशत

वृषभ राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: राशि स्वामी शुक्र द्वितीय भाव में है, अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। व‍िरोधी आपको परेशान करने के प्रयास करते ही रहेंगे। लेक‍िन आप ईश्‍वर पर भरोसा रखें। जो भी कार्य करें उसे कन्‍हैया को समर्पित कर दें। उनकी कृपा से स्थितियां आपके ल‍िए शुभता लेकर आएंगी।

मेष राशि का चंद्रमा द्वादश भाव में शुक्र के घर का होकर आपके अंदर निर्भीकता का भाव प्रबल करेगा। इससे आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का भी साहस उठा पाएंगे। ब‍िना ये सोचे हुए क‍ि आपको कार्य पूरा करने में सफलता म‍िलेगी या नहीं। कन्‍हैया की कृपा से आज आपकी मैर‍िड लाइफ में प्‍यार ही प्‍यार होगा।

भाग्‍य:- 89 प्रत‍िशत

मिथुन राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August:  आज आप इस बात का बहुत ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। ध्‍यान रखें क‍ि घर हो या कार्यक्षेत्र आज आपको काफी हर जगह सोच-समझकर बात करनी चाहिए। इससे आपका मन प्रसन्‍न होगा और आप वाद-व‍िवाद की स्थिति से भी बच जाएंगे। र‍िश्‍तों में आज आप औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें। जैसे हैं वैसा ही व्‍यवहार करें।

आज न‍िवेश संबंधी मामलों में आपके ल‍िए अच्‍छा द‍िन है। अगर कहीं आपका धन रुका है तो आज क‍िए गये प्रयासों से आपको लाभ म‍िल सकता है। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

भाग्‍य:- 69 प्रत‍िशत

कर्क राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August:  आज आपको अकारण ही पर‍िवार का असहयोग झेलना पड़ सकता है। यह उपेक्षा इसल‍िए भी हो सकती है क्‍योंक‍ि क‍िसी कार्य में आपके हस्‍तक्षेप में कुछ द‍िक्‍कतें खड़ी हो गई होंगी। बेहतर होगा क‍ि संबंधों को समझने का प्रयास करें।

कहीं आपकी गलती है तो उसपर बहस करने की बजाए आप अपनी गलती मान लें। इससे र‍िश्‍तों में नजदीक‍ियां बढ़ेंगी। आज आप भौतिक सुख साधनों पर खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में व‍िरोधी चाहकर भी आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात्रि को किसी आध्यात्मिक महापुरूष से भेंट हो सकती है।

भाग्‍य:- 67 प्रतिशत

सिंह राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: आज आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना आएगी। आप अध‍िक से अध‍िक समय धार्मिक आयोजनों में व्‍यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। इससे आपको कार्यों में भी सफलता म‍िलेगी। व्‍यवसाय में हैं तो आज पुराने रुके हुए कार्यों में थोड़ा धन खर्च करने से कार्य बन भी सकता है। इसके साथ ही आज आप कुछ नई योजनाओं को भी शुरू करने का व‍िचार कर सकते हैं। साझेदारों के साथ कार्य करते हैं तो सोच-समझकर काम करेंगे। क‍िसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। अन्‍यथा नुकसान हो सकता है।

भाग्‍य:- 89 प्रत‍िशत

कन्या राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। क‍िसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। इसमें पूरा द‍िन भागदौड़ रहने से आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। हालांक‍ि इसमें भाई और भतीजे का भी पूरा सहयोग म‍िलेगा।

न‍िवेश संबंधी कार्य करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें। आज आपको अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति और सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ धन म‍िलने का भी योग है। पर‍िवार में शुभता के ल‍िए आज पक्षियों को दाना डालें।

भाग्‍य:- 70 प्रत‍िशत

तुला राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन हो सकता हैं। शिक्षा की ओर आपकी रुच‍ि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। अगर कभी क‍िसी ने आपके ऊपर कोई इल्‍जाम लगाया होगा तो आज आप खुद को सही साबित करने में भी कामयाब रहेंगे।

कपड़ों का व्‍यवसाय करते हैं तो आज आपको लाभ म‍िलने का योग है। इसके अलावा आज क‍िसी म‍ित्र की मदद से आपकी लाइफ में कोई बड़ी खुशी भी दस्‍तक दे सकती है। संतान संबंधी सुखद समाचार भी म‍िलने का योग है। माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव और प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल चोट-चपेट की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

भाग्‍य:- 68 प्रत‍िशत

वृश्चिक राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: आज आप आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति में रहेंगे। लेक‍िन आज के दिन बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी राहत म‍िलने का योग है। इस‍के अलावा किसी तरह की खरीदारी भी कर सकते हैं। संतान के द्वारा किये गये श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। पर‍िवार के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। शाम तक किसी अजनबी से हुई मुलाकात किसी रिश्‍ते में परिवर्तित हो सकती है।

भाग्‍य:- 79 प्रतिशत

धनु राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति अपने भाव में धनुः पर भ्रमण कर रहा है। विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किये जाने की प्रबल संभावना है।

सायंकाल का समय धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनों में व्‍यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति में वृद्धि होगी। साथ ही व्‍यवसाय में काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपको लगेगा कि अब धीरे-धीरे भाग्य आपका साथ देने लगा है। इसके अलावा आज संतान संबंधी दायित्‍वों की भी पूर्ति होगी।

भाग्‍य:- 94 प्रत‍िशत

मकर राशि

Horoscope 12th August

Horoscope 12th August: आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की अत्यंत संभावना है। अतः आपके संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधन में भी आपकी रुच‍ि बढ़ सकती है। हो सकता है क‍ि शाम तक किसी भी सकारणीय यात्रा का संयोग बन जाए। इसके अलावा छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। इसके अलावा नौकरी में महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है इसलिए प्रयास करते रहें। लेकिन ख्‍याल रखें कि ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। अन्‍यथा वाद-विवाद हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी नजदीकी सहयोगी के चलते किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। अन्‍यथा इसका उल्‍टा असर आपके ऊपर ही द‍िखेगा। रात का समय पूजा-पाठ में व्‍यतीत होगा।

भाग्‍य:- 72 प्रत‍िशत

कुंभ राशि 

Horoscope 12th August

आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किये गए प्रयास शत-प्रतिशत सफल होंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ म‍िलने का योग है। आपको नौकरी में उच्‍चाधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता है कि आज आपका कोई कार्य पूरा होते-होते रह जाए। लेकिन धैर्य बनाए रखेंगे तो जल्‍दी ही सब बेहतर और आपके हक में होने का योग है। व्‍यवसाय में आज किसी नए साझेदार के जुड़ने से मन प्रसन्‍न रहेगा। साथ ही आपको मित्रों का भी सहयोग म‍िलेगा।

भाग्‍य:- 96 प्रत‍िशत

मीन राशि

Horoscope 12th August

आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। हो सकता है कि आपको कुछ जिम्‍मेदारियां भी सौंपी जाएं। हालांकि आज किसी कार्य के सिलसिले में आपको शहर से बाहर की भी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहरहाल शाम तक आपको कुछ और सुखद समाचार मिलेगा।

आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे। इससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।

भाग्‍य:- 93 प्रत‍िशत

यह भी पढ़े:- दैनिक राशिफल, जानिए सावन के आखरी दिन कैसा रहने वाला है आपका दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *