April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

दैनिक राशिफल, जानिए सावन के आखरी दिन कैसा रहने वाला है आपका दिन

0
Horoscope 11th August

मेष राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदायी हो सकता है। आज योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है और यह आपको लाभदायक परिणाम दे पाएंगी। आपको आज के दिन जैसे परिणाम की उम्मीद थी वैसे ही प्राप्‍त होंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशंसा और सम्मान पाएंगे और ऑफिस में सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: वृषभ राशि को हर मामले में अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होने की उम्मीद है। आज आप व्यावसायिक संदर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कर सकते हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप निराश नहीं होंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय होगा।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: मिथुन राशि के लोगों को अपने हर प्रयास में सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपको उनके साथ संपर्क रखने का लाभ होगा।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: कर्क राशि वाले साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। आज आपके घर में कोई प्रियजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है और ऐसा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: सिंह राशि वाले लोगों को आज नौकरी और कार्यक्षेत्र दोनों में लाभ होगा। लोग आपकी बात को मानेंगे और आपके सुझावों की तारीफ होगी। आप आज काफी ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में मधुरता रखेंगे और उसका फायदा भी आपको प्राप्‍त होगा। ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: कन्या राशि वालों को गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। आज आप अपने बिजनस से जुड़े कुछ बदलाव कर सकते हैं।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: तुला राशि वाले व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगे। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपकी योजनाएं आज सफल होंगी। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। दोस्‍तों के सहयोग से आपका काफी समय से लटका कोई काम पूरा हो सकता है।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 11th August

Horoscope 11th August: वृश्चिक राशि वाले कुछ लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल हो सकती है और आज का दिन जैसा सोचा था वैसा ही बीतेगा। शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है। यदि आप विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में क़दम उठाएं। आपको इस मामले में सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि

Horoscope 11th August

धनु राशि वालों की लोकप्रियता में आज वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं आज चरम पर होंगी। आप दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचे रहे, तो अच्‍छी तरक्की प्राप्‍त कर सकते हैं और यदि आप व्यापार करते हैं तो भी आपको आज आगे बढ़ने का मौका प्राप्‍त होगा। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

मकर राशि

Horoscope 11th August

मकर राशि वालों का धन यदि कहीं पर फंसा है तो उसे प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाना आवश्यक है। पति-पत्नी और परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। जिससे घर के बड़ों का मान सम्मान और सेवा कम न हो। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज आपको संतान की पढ़ाई की चिंता रहेगी और इस वजह से आपको कुछ कड़ा रुख भी अपनाना पड़ सकता है।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 11th August

कुंभ राशि वालों के लिए आज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुभ दिन है। आज आपको पुरस्कार की प्राप्ति होगी और आपको निश्चित ही सफलता का स्वाद भी चखने को मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है और आपकी लव लाइफ में सुधार होगा।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि

Horoscope 11th August

मीन राशि वालों को आज वित्तीय मामलों में लाभ होने की उम्‍मीद है। आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यवसायिक मामलों के लिए अच्छा वक़्त है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आपकी निजी ज़िन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। आज आपको संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़े:- जानिए क्या करे उपाय जिससे आपका दिन शुभ बन जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *