अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर पर लगाए संगीन आरोप, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस बार कंगना ने बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। कंगना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। अभी हाल ही में आई फिल्म धाकड़ बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं।
इन दिनों वो एक मानहानि केस के करण चर्चा में बनी हुई है, और यह केस जावेद अख्तर से जुड़ा हुआ है। इसी बीच कंगना (Kangana Ranaut) ने जावेद अख्तर को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसकी वजह से वो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है।
जावेद अख्तर पर लगे यह आरोप
अभिनेत्री कंगना (Kangana Ranaut) फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक समय था जब उनका और ऋतिक रोशन का नाम सोशल मीडिया पर छा गया था। दोनों के कुछ इमेल भी लीक हुए थे, जिनके कारण काफी विवाद भी हुआ था। ऋतिक रोशन से जुड़ी इस खबर में अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
कंगना ने बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती जावेद अख्तर को लेकर कहा है कि, उन्होंने मुझे ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए धमकाया था। इस बयान के सामने आने के बाद हर जगह चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि केस भी किया हुआ है। इस बयान को उनके उसी केस से जोड़कर देखा जा रहा है।
पूरे मामले का खुलासा
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने साल 2020 के नवंबर महीने में अभिनेत्री कंगना (Kangana Ranaut) के खिलाफ मानहानि मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने शिकायत में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी में उनका नाम भी घसीटा था। जिसके बाद से ये केस चल रहा है। कंगना अभी हाल में तीसरी बार कोर्ट में पेश हुई है। इन सभी कड़ियों को देखते हुए लग रहा है, की यह केस लंबा चलने वाला है।
यह भी पढ़े:- कपूर खानदान में जल्द आएगा नन्हा मेहमान ?, आलिया भट ने खुद पोस्ट कर दी जानकारी