President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu : भारत को आज अपना 15वां राष्ट्रपति मिल गया है. राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू (NDA presidential candidate Droupadi Murmu) उम्मीदवार थी तो वहीं विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया था. बहरहाल पहले राउंड की वोटिंग से ही साफ हो गया था कि बीजेपी की उम्मीदवार मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पदोन्नत होगी.

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी

President Draupadi Murmu

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) , भारत की पहली आदिवासी महिला और देश की दूसरी महिला हैं जो राष्ट्रपति बनी है. पहले दौर की गिनती में ही मुर्मू ने बढ़त बना ली थी और अंतिम चरण की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से 316715 वोट आगे रही. द्रौपदी मुर्मू को जहां 577777 वोट वही यसवंत सिन्हा को 261062 वोट मिले.

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग सुबह से ही जश्न मना रहे हैं. दिल्ली से लेकर ओडिशा तक उत्सव का माहौल है. उनके राष्ट्रपति बनने के बाद जश्न में जगह-जगह मिठाइयां बाटी जा रही है.

प्रधानमंत्री ने विरोधियों को डाला बड़े धर्मसंकट में

President Draupadi Murmu

गौरतलब है कि द्रौपदी (President Draupadi Murmu) को प्रत्याशी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरोधियों को बड़े धर्मसंकट में डाल दिया था. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू  देश की पहली आदिवासी महिला थी, जो बीजेपी की उम्मीदवार थी. ऐसे में विपक्षी दल के सामने ये सवाल खड़ा हो गया था कि वह द्रौपदी का विरोध करें तो दिक्कत और समर्थन करें तो दिक्कत.

यह भी पढ़ें : 8 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली रानिल विक्रमसिंघे ने, मई में पांचवीं बार बने थे श्रीलंका के प्रधानमंत्री

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *