Legends Leauge 2022

Legends Leauge 2022: इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ ही आज लीजेंड्स लीग 2022 (Legends Leauge 2022) की शुरुआत होने वाली है. इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी गौतम गंभीर के हाथो में हैं. जबकि गुजरात जायंट्स की कप्तानी उनके साथी खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग संभालते नजर आएंगे. हालाँकि देखा जाए तो शुक्रवार रात इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जॉइंट्स के बीच खेले गए स्पेशल मुकाबले के साथ लीग की शुरुआत हो चुकी है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मैच से जुडी सभी बड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं.

दोनों टीमों में दिग्गज खिलाड़ियों की भरमार

Legends Leauge 2022

Legends Leauge 2022: इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की तरफ से दुनिया भर के तमाम दिग्गज अपना जलवा दिखाने वाले हैं. गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स में जहाँ जैक कैलिस, अजंता मेंडिस और मिचेल जॉनसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. वही, वीरेन्द्र सहवाग की गुजरात जायंट्स में लेंडल सिमंस, ग्रीम स्वान और केविन ओ ब्रायन जैसे खिलाड़ी मौजूद है.

कब और कहाँ खेला जाएगा मैच ?

Legends Leauge 2022

इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाने वाला लीजेंड्स लीग 2022 (Legends Leauge 2022) का पहला मुकाबला कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस 7 बजे होगा जबकि पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी.

यहाँ देखे मैच का लाइव प्रसारण

Legends Leauge 2022

Legends Leauge 2022: इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर इस मैच को देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगइन कर सकेत हैं.

दोनों टीमों की संभावित एकादश

Legends Leauge 2022

इंडिया कैपिटल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), हैमिल्टन मसाकाद्जा, जैक्स कैलिस, रवि बोपारा, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), असगर अफगान, रजत भाटिया, पंकज सिंह, अजंता मेंडिस, मिशेल जॉनसन, जॉन मूनी

गुजरात जायंट्स : वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मनविंदर बिस्ला, लेंडल सिमंस, मिशेल मैक्लेनाघन, स्टुअर्ट बिन्नी, केविन ओ ब्रायन, अशोक डिंडा, जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान, एल्टन चिगुंबुरा

यह भी पढ़ें : लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने को लेकर गौतम गंभीर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इंटरनेशनल डेब्यू के समय भी नहीं था इतना नर्वस

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *