April 18, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Chaitra Navratri 2023: जानिए कैसे करे मां शैलपुत्री की पूजा, महत्व, पूजन विधि और उनका आशीर्वाद कैसे पाए

0
Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि नौ दिनों का उत्सव है जिसमें भक्त नौ दिनों में प्रत्येक दिन माँ दुर्गा के विभिन्न अवतारों की पूजा करते हैं। इन नौ रातों या नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करने पर व्यक्ति आशावाद, सकारात्मकता और सार्थक परिणाम प्राप्त कर सकता है।

2023 में, चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) 22 मार्च, 2023 को शुरू होगी। माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों में माँ शैलपुत्री, माँ ब्रह्मचारिणी, माँ चंद्रघंटा, माँ कुष्मांडा, माँ स्कंदमाता, माँ कात्यायनी, माँ कालरात्रि, माँ महागौरी और माँ सिद्धिदात्री हैं। चैत्र नवरात्रि 2023 दिन 1 पर, भक्त अत्यधिक समर्पण के साथ मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं।

कौन है माँ शैलपुत्री

Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023: शैलपुत्री, जिसका अर्थ है पहाड़ की बेटी, हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ये एक संस्कृत नाम है। कथा के अनुसार, मां दुर्गा का जन्म हिमालय के राजा यानी पर्वत राज हिमालय के घर हुआ था और इस तरह उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। देवी को हेमवती के नाम से भी जाना जाता था, क्योंकि वह हिमालय के राजा हेमवन की बेटी थीं।

पूजन विधि

Chaitra Navratri 2023

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • अपने मंदिर या पूजा कक्ष की सफाई करें।
  • एक साफ लकड़ी के पट्टे का आधार रखें और उस पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछा दें।
  • मां दुर्गा की मूर्ति को उनके सभी रूपों के साथ बिछाए गए लाल कपड़े पर स्थापित करें।
  • इसी सिंहासन के साथ दाए हाथ की ओर जमीन पर ही मिट्टी डाले और उसमे जौं के दाने बिखेरे, और प्रति दिन सुबह श्याम उसमे आवश्यकतानुसार जल अर्पित करें।
  • सिंहासन की बाई ओर एक मिट्टी का मालसा ले, उसमे मिट्टी डाले और जौं के दाने बिखेरे और प्रति दिन सुबह श्याम आवश्यकतानुसार जल अर्पित करें।
  • अब मां शैलपुत्री की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा के बाद देवी दुर्गा को वस्त्र और सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।
  • गाय के घी से बनी मिठाई अर्पित करें।
  • मां शैलपुत्री का प्रिय रंग सफेद है। अत: प्रतिपदा पूजा करते समय सफेद या पीले रंग के वस्त्र धारण कर पूजा करें। साथ ही सफेद मिठाई और सफेद फूल अर्पित करें।
  • शैलपुत्री मंत्र का जाप करें और मां शैलपुत्री कथा का पाठ करें।
  • अंत में आरती करें और घी का दीपक जलाकर मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें।

प्रथम नवरात्रि माता मंत्र

Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023: पूजा करते समय निम्न मंत्र का जाप करें-

ॐ देवि शैलपुत्र्यै नमः॥॥॥

वन्दे वंचित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखाराम।

वृषभ शुलधाम शैलपुत्री यशस्विनीम॥॥॥

वन्दे वंचित लाभाय चंद्रार्धकृत शेखराम

यह भी पढ़े:- चैत्र नवरात्रि 2023 कब है? तिथि, समय और वह सब जो आपको जानना आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *