
मेष
Horoscope-4-july : मेष राशि के व्यक्तियो को धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से खुशियां आयेंगी। घर के रखरखाव तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष कार्य के लिए की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आत्म चिंतन करने से मानसिक सुकून मिलेगा तथा इससे आपके अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना इस समय ठीक नहीं है। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें।
भाग्य:- 70 प्रतिशत
उपाय:- शिवजी के दर्शन वंदन करें

वृषभ
Horoscope-4-july :वृषभ राशि के व्यक्तियो को अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी किसी विशेष प्रतिभा को उभारने में समय दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, परंतु जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल ना रखें। यह समय अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान निकालने में व्यतीत करें।
भाग्य:- 65 प्रतिशत
उपाय:- सफेद रंग की वस्तु का दान करे
मिथुन
Horoscope-4-july: मिथुन राशि के छात्र तथा युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर सजग रहे। उनकी कोई दबी हुई प्रतिभा भी उभर कर बाहर आएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा विवाद दूर होगा तथा आपसी संबंध भी बेहतर हो जाएंगे। किसी भी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। आपको अपने खर्चों पर कटौती करना जरूरी है अन्यथा बजट बिगड़ने से तनाव हो सकता है, कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- शिव जी की उपासना करे
कर्क
Horoscope-4-july: कर्क राशि के व्यक्ति मार्केटिंग और मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में ध्यान दें। इससे आप अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। किसी से भी सहायता की अपेक्षा ना रखकर अपने कार्यों को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। इससे आपकी जीवनशैली और दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है, कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आपके ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजातों को संभाल कर रखें।
भाग्य:- 76 प्रतिशत
उपाय:- शिवलिंग पर पंचामृत अभिषेक करे
सिंह
Horoscope-4-july: सिंह राशि के व्यक्तियो को जीवन में नयापन लाने का प्रयास ऊर्जावान रखेगा। मन में चल रही दुविधा भी दूर होगी। आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तथा रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। किसी भी प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। गुस्से और आवेश पर काबू पाना बहुत जरूरी है।
भाग्य:- 70 प्रतिशत
उपाय:- हनुमान जी को भोग लगाए
कन्या
Horoscope-4-july: कन्या राशि के व्यक्तियो का बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन को अपनाना लाभदायक रहेगा। युवाओं को भी अपने करियर संबंधी कोई कार्य संपन्न होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। मानसिक तथा आत्मिक सुकून के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियां अथवा मेडिटेशन में व्यतीत करना आपके लिए बहुत जरूरी है। इस समय सुनी-सुनाई बातों और अफवाहों पर भरोसा ना करें। बिना तथ्य को जाने कोई भी निर्णय ना लें।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- शिवपरिवार की सामूहिक पूजा करे
तुला
Horoscope-4-july: तुला राशि के व्यक्तियो के लिए अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक सुकून मिलेगा। अपने कार्यों को खुद ही पूरा करने का प्रयास करें। किसी से उम्मीद ना रखें। उम्मीद टूटने से मन दुखी हो सकता है। कल्पनाओं में न रह कर हकीकत में आएं और जीवन की वास्तविकता को समझें।
भाग्य:- 65 प्रतिशत
उपाय:- शिवलिंग पर जल अर्पित करे
वृश्चिक
Horoscope-4-july: वृश्चिक राशि के व्यक्तियो के अचानक ही कुछ ऐसे लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आज बना रहेगा। साथ ही आपका सकारात्मक नजरिया आपकी उन्नति और आत्मिक उत्थान में भी सहायक रहेगा। कोई भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करे अन्यथा झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। अपने ऊपर काम का बहुत ज्यादा बोझ ना ले, इसकी वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- गणेश जी को मोदक का भोग लगाए
धनु
Horoscope-4-july: धनु राशि के व्यक्ति आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो लाभदायक रहेंगे। काम का बोझ रहेगा परंतु साथ ही सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका कोई खास कार्य भी आज संपन्न हो सकता है। आपकी सफलता की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग स्वार्थ की भावना से आपके साथ नजदीकियां बनाने की कोशिश करेंगे मगर आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। भाइयों के साथ किसी तरह के मनमुटाव की भी स्थिति बन रही है।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- गरीबों को भोजन कराएं
मकर
Horoscope-4-july: मकर राशि के व्यक्तियो की रिश्तेदारी अथवा सामाजिक समस्या को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बहुत समय बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा।
भाग्य:- 95 प्रतिशत
उपाय:- लाल रंग की वस्तु का दान करे
कुंभ
Horoscope-4-july: कुंभ राशि के व्यक्तियो की अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। आपके कार्यों की भी तारीफ होगी और लोकप्रियता का भी बढ़ेगी। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी कुछ अजीब-सी उदासी महसूस होगी तथा किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
भाग्य:- 75 प्रतिशत
उपाय:- जरूरतमंद की सहायता करे
मीन
Horoscope-4-july: मीन राशि के व्यक्ति यधिक व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार तथा नजदीकी संबंधियों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवा वर्ग को भी अपने किसी कार्य की सफलता पाने में प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। मानसिक सुख-शांति पाने के लिए अध्यात्म अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना ही पड़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें।
भाग्य:- 80 प्रतिशत
उपाय:- बड़े बुजुर्गो की सेवा करे
