जानिए क्या करे उपाय जिससे आपका दिन शुभ बन जाए।

मेष राशि
Horoscope 10th August: कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बन रहे हैं, इसलिए सावधानी से काम करें। घर और ऑफिस की कई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है इसलिए योजना के तहत कार्य करने में सफलता मिलेगी। सभी की उम्मीदों पर खड़ा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से मानसिक दबाव महसूस होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक हानि की आशंका बन रही है। जोखिम भरे निवेशों से बचकर रहें।
भाग्य:- 84 प्रतिशत
उपाय:- गरीबों को भोजन कराएं
वृषभ राशि
Horoscope 10th August: रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ाने से सफलता प्राप्त होगी। काम के प्रति आपका पूरा फोकस रहेगा, जिससे देखकर अधिकारी खुश होंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- परिवार के साथ घूमने जाए
मिथुन राशि
Horoscope 10th August: आज का दिन आपके लिए सामान्य है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। कामकाज में मुश्किलों के बाद दिन के दूसरे भाग में आपको राहत मिलेगी और कड़ी मेहनत का फल भी मिलेगा। निवेश के लिए समय सही नहीं है। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन यह प्लान महंगा भी साबित होगा। अपनी वाणी पर काबू रखें क्योंकि इससे अपने और अपने प्रियजन के बीच परेशानी खड़ी हो सकती है।
भाग्य:- 84 प्रतिशत
उपाय:- चिटियों को आटा दे
कर्क राशि
Horoscope 10th August: आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। राजनीतिक लोग जनसंपर्क में वृद्धि होने से प्रफुल्लित रहेंगे। ऑफिस में अपने कार्य को सही से करें क्योंकि कोई गुप्त शत्रु आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। सायंकाल के समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- गाय को गुड खिलाएं
सिंह राशि
Horoscope 10th August: आज भाग्य हर कदम पर आपका साथ देगा। विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से तोहफा मिल सकता है। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करना पसंद करेंगे।
भाग्य:- 86 प्रतिशत
उपाय:- मोदक गणेश जी खिलाए
कन्या राशि
Horoscope 10th August: वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। व्यापार में प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे, इससे आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा और सदस्यों से सहयोग भी मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मिलने-जुलने में व्यतीत होगा और खर्चा भी होगा।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- जप तप करे
तुला राशि
Horoscope 10th August: जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद से बचें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। व्यापार में कड़ी मेहनत करने के बाद ही आमदनी में इजाफा होगा। छात्रों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ घूमने जा सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। सायंकाल के समय समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी।
भाग्य:- 84 प्रतिशत
उपाय:- गणेश जी को पीले फूल चढ़ाएं
वृश्चिक राशि
Horoscope 10th August: कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बिना किसी के सलाह लिए आज कहीं भी निवेश करने से बचें। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं
धनु राशि
Horoscope 10th August: घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों से भी धन लाभ होगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम हो जाएंगी। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और विजय प्राप्त करेंगे। करियर में तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लव लाइफ में वाणी की कठोरता से बचें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। सायंकाल के समय किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्य:- 86 प्रतिशत
उपाय:- गरीब बच्चों को किताबे दे
मकर राशि
आज सत्पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्याओं का हल हो सकता है। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है, साथ ही बुजुर्गों से सुनने को भी मिल सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। ऑफिस में अधिकारियों तथा सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला हो सकता है, ध्यान रखें।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- चीनी का दान करे
कुंभ राशि
साझेदारी के कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे लेकिन आप सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी चीजों को खुद के लिए परेशानी का सबब मत बनने दीजिए। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगाएंगे।
भाग्य:- 84 प्रतिशत
उपाय:- माता पिता को उपहार दे
मीन राशि
आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। भाई-बंधुओं से मतभेद व क्रोध अधिक न करें अन्यथा आपको ही परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होते जाएंगे। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। सायंकाल के समय किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्य:- 85 प्रतिशत
उपाय:- कौए को रोटी दे
यह भी पढ़े:- जानिए, 9 अगस्त मंगलवार का दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत सहित उपाय