इस गणेश चतुर्थी पर राम चरण के आरआरआर लुक से प्रेरित हुए गणपति जी, सामने आई तस्वीरें, फैंस बोले, ‘जनता का देवता’

Ganesh Chaturthi 2022: भारत में गणेश चतुर्थी का अवसर बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता हैं। इस बार कई प्रकार की गणपति जी की मूर्तियां तैयार की गई हैं, अब ऐसे में इस वर्ष एक अनोखी मूर्ति की तस्वीर सामने आई है। इसमें गणेश जी फिल्म आरआरआर के राम चरण के अंदाज में नजर आ रहे हैं, और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
आरआरआर का बॉक्स ऑफिस पर हुआ रिकॉर्ड तोड़ व्यापार
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर अब तक रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर चुकी है। यह इस वर्ष की भारतीय सिनेमा जगत की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी गई है। अब फिल्म के रिलीज होने के 6 महीने बाद तक भी इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) के अवसर पर भगवान गणेश जी की मूर्ति को फिल्म आरआरआर के राम चरण के रूप जैसा बनाया गया है।
आरआरआर कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारमण
Ganesh Chaturthi 2022: फिल्म आरआरआर असल जीवन के 2 क्रांतिकारियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारमण के असल जीवन पर आधारित है। फिल्म में इनकी भूमिका जूनियर एनटीआर और राम चरण ने निभाई थी। इस फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान राम चरण का रोल भगवान राम के रूप में नजर आता हैं, जो भीम को ब्रिटिश से लड़ने में सहायता करती हैं, और इसी रूप में गणपति मूर्ति को भी आकार दिया गया है।
राम चरण के अवतार में गणपति मूर्ति
Ganesh Chaturthi 2022: कई फैन क्लब ने गणपति की इन मूर्तियों की फोटो शेयर की है। इसमें गणेश मूर्तियां राम चरण के अवतार में नजर आ रही हैं। एक फैन ने उन्हें जनता का देवता तक बता दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब गणेश मूर्तियां किसी अभिनेता से प्रेरित होकर उस रूप में बनाई गई हो। इसके पहले प्रभास की फिल्म बाहुबली से प्रेरित होकर गणेश जी की मूर्तियां बनाई गई थी। आरआरआर फिल्म 25 मार्च को रिलीज हो गई थी। फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट की अहम भूमिका थी।
यह भी पढ़े:- शव का दाह संस्कार तुरंत क्यों नहीं किया जाता, क्यों शव को नहीं छोड़ा जाता हैं अकेला