March 29, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

न्यूड फोटोशूट कर मुश्किलों में फंसे रणवीर सिंह, महिलाओं की भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

0
https://dainikkhabarlive.com/?p=7995&preview=true

FIR Against Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके इस वायरल फोटोशूट को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन अब उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। महिलाओं के शिकायत के बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज (FIR Against Ranveer Singh) कर ली गयी है और लगातार गिरफ्तारी (Arrest) की मांग की जा रही है।

मुम्बई के ठाणे पुलिस (Police) को इस मामले को लेकर शिकायत दी गई थी और ये आरोप लगाया था कि रणवीर सिंह के इस फोटोशूट (Photoshoot) से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ये मामला एक एनजीओ (NGO) की ओर से दर्ज करवाया गया है।

क्या है मामला?

FIR Against Ranveer Singh

FIR Against Ranveer Singh: हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पेपर मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह न्यूड नजर आ रहे थे। तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गई। इन तस्वीरों को लेकर दो तरह की प्रतीक्रियाएं सामने आईं। एक तो जिन्होंने रणवीर के इस बोल्ड फैसले की तारीफ की और दूसरी ओर हेटर्स जिन्होंने इसे लेकर रणवीर सिंह की निंदा की।

फोटोशूट (Photoshoot) पर हो रहे विवाद को लेकर रणवीर ने कहा, “मेरे लिए न्यूड होना बहुत आसान है। मेरे कुछ रोल्स में मुझे नेकेड दिखाया भी गया है। मैं हजारों लोगों के सामने अपने सारे कपड़े उतार सकता हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन दूसरे लोग इसमें थोड़ा असहज हो जाएंगे।”

रणवीर सिंह के समर्थन में आई फिल्म इंडस्ट्री

FIR Against Ranveer Singh

FIR Against Ranveer Singh: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस फोटोशूट के चलते विवादों में हैं, फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें इसे लेकर काफी समर्थन मिल रहा है। रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें रणवीर का ये फोटोशूट काफी इंप्रेसिव लगा। वहीं, आलिया भट्ट ने कहा कि रणवीर को लेकर वो नकारात्मक बात नहीं सुन सकती हैं और उन्हें सिर्फ प्यार दिया जाना चाहिए। वहीं उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने ये उनकी च्वाइस बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर जो करते हैं वो उनकी अपनी मर्जी है और वो जो हैं वही हैं।। वो किसी के लिए बदलना नहीं चाहते।

जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292, 293 और 509 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 67A के तहत मामला दर्ज (FIR Against Ranveer Singh) किया गया है। बता दें कि इन सभी धाराओं में आरोप सिद्ध होने पर 3 से 5 साल तक की सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Fardeen Khan Comeback: 12 साल बाद संजय लीला भंसाली की ‘हीरा मंडी’ से वापसी करेंगे फरदीन खान, सास मुमताज संग करेंगे स्क्रीन शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *