April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Hit The First Case Review: एक्शन थ्रिलर से भरपूर है राजकुमार राव की ‘हिट द फर्स्ट केस’, जानिए क्या है मिस्ट्री

0
https://dainikkhabarlive.com/?p=2829&preview=true

Hit The First Case Review: ‘हिट- द फर्स्ट केस’ एक अच्छी तरह से बनाई गई थ्रिलर (Thriller) फिल्म है, जो आपको अंत तक सस्पेंस में बनाए रखती है। राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) स्टारर यह फिल्म पुराने जमाने की बॉलीवुड थ्रिलर की वापसी है, जो आपको 136 मिनट के रनटाइम के दौरान अपनी सीट से बांधे रखती है।

आजकल लोग रीमेक (Remake) फिल्मों का नाम सुनते ही चिढ़ से जाते हैं। क्योंकि उन्हें इसमें कुछ नया देखने को नहीं मिलता। लेकिन ये फिल्म (Hit The First Case) बाकी फिल्मों की तरह सिर्फ सॉउथ की रीमेक जैसी नहीं हैं। अगर मर्डर मिस्ट्री से थोड़ा ऊपर हो तो शार्प पेश करने वाली यह फिल्म उससे कहीं ज्यादा है।

फिल्म की कहानी

Hit The First Case

‘हिट- द फर्स्ट केस’ साल 2020 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म Hit The First Case का हिंदी रीमेक है। डॉ. शैलेश कोलानू (Sailesh Kolanu) द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म की कहानी यह है कि शहर से एक लड़की गायब हो जाती है। विक्रम (राजकुमाार राव), HIT यानि Homicide Intervention Team में काम करते हैं और उनपर जिम्मेदारी आती है उस लड़की को ढूंढने की। इस दौरान राजकुमार के साथ भी कुछ घटनाएं घटती हैं।

इस बीच उसकी प्रेमिका नेहा (सान्या मल्होत्रा) भी लापता हो जाती है। जांच में कई लोगों पर शक जाता है और यही एक संस्पेश बनाता है। अब क्या विक्रम लड़की को ढूंढ पाता है या नहीं ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म का पहला आधा घंटा बहुत स्लो लगता है। लेकिन फिल्म एक्शन थ्रिलर है और थ्रिल पैदा करने में कामयाब रहती है।

आपको नहीं पता चलता कि अगले पल क्या होगा। अगर आपने ओरिजनल फिल्म नहीं देखी तो फिल्म (Hit The First Case) आपको सीट से बांधकर रखती है। आपको लगता है कि अगर ध्यान भटका तो कुछ छूट जाएगा और यही इस फिल्म की खूबी है। फिल्म की शुरुआत थोड़ी अटपटी सी लगती है लेकिन जल्द फिल्म मुद्दे पर आ जाती है और अंत तक आप बंधे रहते हैं।

एक्टिंग

Hit The First Case

राजकुमार राव फिल्म की जान हैं। पूरी फिल्म (Hit The First Case) में राजकुमार छाए हुए हैं। इस बार अपनी आंखों से राजकुमार राव ने कमाल दिखाया है। उनके साथ अतीत में कुछ ऐसा हुआ था जिस वजह से वो अचानक परेशान हो जाते हैं और ये एक्सप्रेशन राजकुमार ने गजब के दिए हैं। वो काफी नेचुरल लगे हैं। सान्या मल्होत्रा टैलेंटेंड एक्ट्रेस हैं लेकिन इस फिल्म में मुझे उनका रोल काफी कम लगा। उनके सीन बढ़ाए जा सकते थे लेकिन जितना उन्हें दिया गया उन्होंने अच्छे से निभाया।

बाकी कलाकारों ने भी अपने किरदारों के साथ इंसाफ किया है लेकिन फिल्म की जान राजकुमार हैं। फिल्म की एक कमी ये रही कि फिल्म कुछ सवालों के जवाब नहीं देती। अंत में मिस्ट्री तो सुलझ जाती है लेकिन फिल्म में कुछ चीजों क्यों हुई ये सवाल रह जाते हैं। अब ऐसा पार्ट 2 के लिए किया गया या फिर क्यों किया गया ये नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये सवाल छूट गए।

यह भी पढ़ें- Good Luck Jerry Trailer Out: जाह्नवी कपूर की ‘गुड लक जेरी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ड्रग माफियाओं के बीच फंसी जेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *