https://dainikkhabarlive.com/?p=4651&preview=true

Ek Villain Returns Review: बॉलीवुड के मशहुर डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पाटनी (Disha Patani)  लीड रोल में है। ये फिल्म साल 2014 में आई ‘एक विलेन’ (Ek Villain) का सीक्वेल है। जिसमें रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भुमिका में नजर आए थे।

फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर (Thriller) भी देखने को मिलेगा। लेकिन जब किसी फिल्म (Film) का पहला पार्ट काफी कामयाब हो जाता है तो उसके दूसरे पार्ट से उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं। उसकी तुलना होने लगती है। तो आइए जानते हैं कैसी है फिल्म और 8 साल बाद एक विलेन का सीक्वेल दर्शकों को कितना लुभा पाएगा।

कहानी- एक विलेन रिटर्न्स’ की 

https://dainikkhabarlive.com/?p=4651&preview=true
Ek Villain Returns Review: फिल्म की कहानी आठ साल पहले आई फिल्म ‘एक विलेन’ से जोड़ती है। पुलिस कहती है कि ‘एक विलेन’ लौट आया है। ये विलेल उन लड़कियों का दुश्मन है जो लड़कों के एक तरफा प्यार को ठुकरा देती हैं। शहर में कुछ कत्ल हो रहे हैं और ये कत्ल कौन कर रहा है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया या कोई और।

फर्स्ट हाफ में आपको समझ नहीं आता कि क्या चल रहा है। कभी छह महीने पीछे ले जाते हैं। कभी तीन महीने पीछे और आप फिर सोचते हैं भाई क्या कर रहा है तू। सेकेंड हाफ में लगता है कि शायद कुछ मजा आए लेकिन जैसे ही ये लगता है फिल्म खत्म हो जाती है और आप निराश हो जाते हैं। यही फिल्म की कहानी है और इसमें आपको इतना ही सस्पेंस मिलेगा।

एक्टिंग

https://dainikkhabarlive.com/?p=4651&preview=true
Ek Villain Returns Review: जॉन अब्राहम अच्छे एक्टर हैं। जॉन ने अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए जान डाल देते है। लेकिन इस फिल्म में वो एक ही एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। लगता है जैसे जबरदस्ती एक्टिंग कर रहे हों। अच्छी स्क्रिप्ट और डायरेक्टर मिले तो जॉन अच्छा करते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं हो पाया।

दिशा पाटनी हॉट हैं। हॉट हैं और हॉट हैं। बस एक्टिंग में वो इम्प्रेस नहीं कर पातीं। तारा सुतारिया का तारा भी कुछ खास नहीं चमक पाता। सबमें अर्जुन कपूर बेहतर हैं लेकिन बस इन सबमें वो भी कुछ ऐसा नहीं करते कि आपको मजा आ जाए।

यह भी पढ़ें- Dhokha Round D Corner: आर माधवन की ‘धोखा’ का फर्स्ट लुक आया सामने, ये होंगे किरदार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *