draupdi murmu

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (की ओर से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के समर्थन में वैसे तो अब तक औपचारिक रूप से किसी भी राजनीति पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं| लेकिन अब JMM के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से एक ट्वीट के माध्यम से, चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया गया है|

क्या लिखा हेमंत सोरेन ने ट्वीट में ?

हेमंत सोरेन द्वारा किये गए एक ट्वीट के बाद, झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को द्रौपदी मुर्मु झारखंड पहुंचीं थी। जिसके आने से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा-

‘द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड आ रही हैं, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। द्रौपदी मुर्मू को हमारी ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।’

समर्थन पर कुछ नहीं बोले मुख्यमंत्रीDraupadi Murmu

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 4 जुलाई  सोमवार शाम, रांची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पर जाकर, आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा। शिबू सोरेन ने भी इस दौरान मुर्मू (Draupadi Murmu) को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। झामुमो सुप्रीमो संग मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहें एवं इस मुलाकात के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहें।

मुर्मू आज करेंगी नीतीश कुमार से मुलाकात

द्रौपदी मुरमुर

एनडीए उम्मीदवार आज, 5 जुलाई को अपने प्रचार अभियान के तहत बिहार की राजधानी पटना जाएंगी और वहां जाकर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगी। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा, जदयू, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *